देश

UP Politics: “ओम प्रकाश राजभर दगे कारतूस हैं”, घोसी उपचुनाव के नतीजों के बाद सपा कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग

Ghosi by-Election : उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से घोसी सीट पर उपचुनाव में जीत का सेहरा सपा के प्रत्याशी के सिर पर सजा है. ऐसे में सपा खेमे के लोग इस कदर उत्साहित हैं कि सपा का साथ छोड़कर भाजपा खेमे में शामिल होने वाले सुभासपा प्रमुख के खिलाफ जमकर बयान दिए जा रहे हैं. इसी बयानबाजी के बीच एक पोस्टर को लेकर चर्चा जोरों पर हो रही है जो कि सपा कार्यालय के बाहर लगा हुआ है. इस पोस्टर पर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर को ‘दगा कारतूस’ बताया गया है.

सपा कार्यालय के बाहर जो पोस्टर लगा है उस पर लिखा है, ” सभी दल सावधान, ओम प्रकाश राजभर दगे हुए कारतूस हैं” इस होर्डिंग में राजभर की फोटो का इस्तेमाल किया गया है. समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राज्य सचिव आशुतोष सिंह ने ये तस्वीर लगवाई है. घोसी उपचुनाव के नतीजे आने के बाद गाजीपुर के जमानिया विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश सिंह ने भी ओम प्रकाश राजभर पर निशाना साधा है और ओपी राजभर को राजनीति का ‘विषकन्या’ करार दिया है.

साथ ही उन्होंने राजभर की कसम खाने वाली हरकत पर भी निशाना साधा है और कहा है, “उनको ये भी समझ में नहीं आता है कि कहां कब क्या बोलना चाहिए. कभी मां की कसम खाएंगे, कभी किसी की कसम खाएंगे.”

ये भी पढ़ें- Ghosi Bypolls Result 2023: मतगणना केंद्र पर नहीं पहुंचे भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान, क्या पहले ही हार का हो गया था अंदेशा?

बता दें कि घोसी उपचुनाव से पहले ओपी राजभर सपा का साथ छोड़कर मंत्री बनने का सपना सजाए हुए भाजपा खेमे में शामिल हो गए थे. वहीं भाजपा ने भी उनको घोसी उपचुनाव जिताने का बड़ा टास्क दे दिया था. घोसी मे ओम प्रकाश राजभर की अच्छी पकड़ मानी जाती है और नोनिया, चौहान वोटरों की बदौलत घोसी में जीत का सपना भाजपा देख रही थी, लेकिन राजभर के वोटर बिखर गए औऱ ओम प्रकाश राजभर भाजपा के इस टेस्ट में फेल हो गए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

5 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

13 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

39 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

50 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

1 hour ago