लाइफस्टाइल

छोटे से घर को ऐसे बनाएं खूबसूरत और आलीशान, हर कोई करेगा तारीफ

Home Decor Idea: घर चाहें छोटा हो या बड़ा, अगर आप उसको सही तरीके से सजाते हैं तो उसका पूरा लुक ही बदल जाता है. अच्छे रंगों और खूबसूरत चीज़ों से सजाया हुआ घर हर किसी को आकर्षित करता है. खासतौर पर जब बाहर से हम थके हारे घर आते हैं और ख़ूबसूरती से सजा हुआ घर मिलता है तो एक अलग ही शान्ति और सुकून महसूस होता है.

वैसे तो हम सभी ट्रेंडिंग चीज़ों से घर को सजाने की कोशिश करते हैं लेकिन कई बार समझ नहीं आता कि इस समय घर को सजाने की कौन सी चीज़ें ट्रेंड में हैं. अगर हम इस समय ट्रेंड की बात करें, तो सबसे ज्यादा कारपेट का प्रचलन है, क्योंकि यह घर को एक अलग ही ख़ूबसूरती प्रदान करता है. तो आइए जानते हैं कि छोटे से घर को किस स्टाइल के कारपेट का इस्तेमाल करके खूबसूरत बना सकते हैं.

इन कारपेट का इस्तेमाल कर घर को बना सकते है खूबसूरत

हल्के ग्रे, बेज और क्रीम रंग कमरे में रोशनी को ज्यादा फैलाते हैं, इससे कमरा ज्यादा रोशन और खुला-खुला महसूस होता है. इसके साथ ही छोटे जियोमेट्रिक शेप के बारीक पैटर्न या सपाट लकीरें भी कमरे को ज्यादा भड़काऊ नहीं बनाते हैं. इसके साथ ही कमरे की खूबसूरती में चार चांद लग जाता है. इसके साथ ही साधारण डिजाइन वाले कमरे को ऐसे बड़े सा महसूस होगा इसके साथ ही कमरा ज्यादा भरा-भरा नहीं लगेगा.

बर्बर कारपेट है जबरदस्त

छोटे कमरों के लिए निचली और कसी बुनाई वाले कारपेट सही होते हैं. ये कमरे को एक स्लीक, मॉर्डन लुक देते हैं और उसे वैक्यूम क्लीनर से साफ करना आसान हो जाता है. बर्बर कारपेट अपनी बुनाई वाले रूप के लिए जाने जाते हैं. ये टिकाऊ होते हैं और बार-बार आते-जाते पैरों का प्रभाव झेल सकते हैं. इस प्रकार ये छोटे बैठक या हॉल के लिए एकदम सही होते हैं.

ये भी पढ़ें:Flax Seeds: सिर्फ फायदा ही नहीं नुकसान भी पहुंचाती है अलसी, इन लोगों को नहीं करना चाहिए सेवन

ऐसे चुने बेस्ट कलर

अगर आप अपने कमरे को बिल्कुल ऑर्गेनाइज करने के साथ कुछ बड़ा सा दिखाना चाहते हैं, तो  अपने कारपेट का रंग कमरे की दीवारों या दूसरे प्रभावशाली सजावटी वस्तुओं के रंग से बिल्कुल मैच करते हुए चुनें. इससे आपका कमरे को देखते ही सुकून सा महसूस होगा. इसके साथ ही कमरा बड़ा नजर आएगा साथ ही ऐसा कारपेट चुनें, जो खालीपन मिटाने के लिए टेक्सचर का समावेश करने के साथ-साथ आपके रूम के कलर से मैच खाता हो.

लाइनिंग वाले कारपेट चुनें

कमरे को लंबा इफेक्ट देने के लिए धारीदार कारपेट चुनें, इससे कमरा लंबा नजर आता है. धारियों से नजर ऊपर की ओर जाती हैं, जिससे कमरा ऊंचा और ज्यादा विस्तृत नजर आता है. आंखों के लिए इस तरह का आभास पैदा होने से कमरे का पूरा रंग-रूप ही बदल जाता है और ज्यादा जगह मालूम पड़ती है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

3 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago