जीत का जश्न मनाते हुए
Ghosi Bypolls Result 2023: मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए आज वोटों की गिनती लगातार जारी है. 13वें चक्र की मतगणना का अपडेट भी सामने आ चुका है और इसके अनुसार भाजपा को अभी तक 32400 वोट मिले हैं तो वहीं सपा को 51844 वोट प्राप्त हुए हैं. तीसरे स्थान पर नोटा ने अपनी जगह बना रखी है और 720 वोट नोटा को पड़े हैं. इस तरह से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान से 19444 वोट से आगे चल रहे हैं. सपा और कांग्रेस खेमे में खुशी का माहौल है तो वहीं भाजपा खेमे में उदासी छाई हुई है. जानकारी सामने आ रही है कि मऊ में स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर सपा की जीत को लेकर नारे लगे हैं. इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सपा और कांग्रेस की जीत के नारे लगाए जा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कांग्रेसी राहुल गांधी और सपाई अखिलेश यादव को लेकर जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं तो वहीं कांग्रेस नेत्री पूजा राय ने कहा है कि भाजपा हार गई है और सुधाकर सिंह जीत गए हैं. इसी के साथ उन्होंने कहा कि यह इंडिया गठबंधन की जीत है. इसी के साथ भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में खोट है. जनता ने इंडिया गठबंधन को आशीर्वाद दिया है.
ये भी पढ़ें- Ghosi Bypolls: “जनमत का दिया सच का परिणाम तो आ गया, सत्ताधारियों के छलमत का परिणाम आना बाकी”, अखिलेश ने कसा तंज
प्रवीण गुप्ता जिलाध्यक्ष भाजपा और सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह मतगणना स्थल पर हैं. 12 बजे तक भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान मतगणना स्थल पर दिखाई नहीं दिए. तो वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंतखाब आलम सहित पूजा राय औप तमाम नेता कांग्रेस कार्यालय के बाहर मौजूद हैं. सपा की खुशी का जश्न मना रहे हैं. बता दें कि घोसी उपचुनाव में बसपा ने अपना उम्मीदवार यहां से नहीं उतारा था और नोटा बटन दबाकर किसी को भी वोट न देने की अपील मतदान से पहले की थी.वहीं कांग्रेस ने यहां पर सपा का समर्थन किया था. इसी लिहाज से जब सपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं तो सपा के साथ ही कांग्रेस खेमे में भी खुशी की लहर दौड़ रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…
CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…
दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…
Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…
Supreme Court on Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा…