देश

जापान में पीएम मोदी ने ऋषि सुनक और इंडोनेशिया के जोको विडोडो से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 के वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए जापान के दौरे पर हैं. शनिवार को पीएम मोदी जापान के ऐतिहासिक शहर हिरोशिमा में क्वाड देशों की बैठक में शामिल हुए. आज पीएम मोदी ने ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक के साथ हिरोशिमा में द्विपक्षीय वार्ता की. इसके बाद पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी के दौरे पर जाने वाले हैं. यहां पीएम मोदी इंडिया पैसिफिक आइलैंड्स को-ऑपरेशन कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे. पीएम आज जी-7 समिट के आठवें वर्किंग सेशन में भी शामिल होंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा में क्वाड देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात की. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- मुझे इस क्वाड समिट में शामिल होकर खुशी हो रही है. हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए क्वाड ग्रुपिंग एक महत्वपूर्ण मंच है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जापान में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो और संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की.

ऋषि सुनक ने शेयर की तस्वीर

ब्रिटिश प्रधानमंत्री सुनक ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर पीएम मोदी के साथ मुलाकात की एक तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों नेता गर्मजोशी से गले मिलते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं. पीएम मोदी ने कहा कि हिरोशिमा जी-7 शिखर सम्मेलन के मौके पर सुनक के साथ उनकी सार्थक चर्चा हुई. रविवार को दोनों नेताओं के बीच औपचारिक मुलाकात हुई.

ये भी पढ़ें- भारत की नजर अपने पड़ोसियों के साथ स्टार्ट-अप एक्सचेंज प्रोग्राम पर

ज़ेलेंस्की ने शनिवार को मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने भी शनिवार को हिरोशिमा में मुलाकात की. इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है. यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है. इससे पहले पीएम मोदी और जेलेंस्की के बीच कई बार फोन पर बात हुई थी. युद्ध के बाद यह पहली बार है जब दोनों नेताओं ने मुलाकात की है और बातचीत की है.

Dimple Yadav

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

17 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

19 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago