अतीक अहमद और अशरफ
Atiq Ahmed Murder: पुलिस हिरासत में तीन हमलावरों द्वारा माफिया ब्रदर्स अतीक अहमद और अशरफ की हत्या की शिकायतों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने यूपी के डीजीपी और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी किया है. शनिवार की रात प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते वक्त अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. अतीक और अशरफ को पुलिस मेडिकल के लिए ले जा रही थी कि उसी वक्त तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की जिसमें अतीक और अशरफ मारे गए.
NHRC ने कौन-कौन सी जानकारियां मांगी?
इस नोटिस के जरिए NHRC ने हत्याकांड का पूरी डिटेल्ड रिपोर्ट तलब की है. इसमें समय, जगह और गिरफ्तार करने के कारणों के साथ-साथ आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत और एफआईआर की कॉपी भी मांगी गई है. नोटिस के जरिए आयोग ने पूछा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी उनके परिवार वालों को दी गई थी या नहीं? आयोग ने इस मामले में पूरा ब्योरा मांगा है.
ये भी पढ़ें: अतीक अहमद की चिट्ठी कौन भेज रहा सीएम योगी और CJI के पास? बंद लिफाफा खुला तो मचेगा बवाल?
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के साथ-साथ उसकी वीडियोग्राफी की वीडियो कैसेट या सीडी भी मांगी है. इसके साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट की टाइप की गई रिपोर्ट भी मांगी गई है जिसमें जख्मों का विवरण भी देने को कहा गया है. इसके साथ ही विसरा रिपोर्ट की कॉपी भी मांगी गई है. नोटिस में एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों की जानकारी भी साझा करने को कहा गया है.
बता दें कि अतीक और अशरफ की हत्या के बाद इसको लेकर सियासत गरमाई हुई है. कई राजनीतिक दल इस हत्याकांड को लेकर यूपी पुलिस और सरकार पर आरोप लगा रहे हैं, साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग कर रहे हैं. इस बीच, अतीक और अशरफ की हत्या की जांच के लिए यूपी पुलिस ने तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन भी कर दिया है.
-भारत एक्सप्रेस
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…