देश

Gyanvapi ASI Survey: एक बार फिर अदालत में नहीं पेश हो सकी ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट, ASI ने मांगा तीन हफ्ते की मोहलत और मांगी

Gyanvapi ASI Survey: एक बार फिर से कोर्ट में ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट पेश नहीं हो सकी है. इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने वाराणसी जिला अदालत से 21 दिन का और समय मांगा है. ताकि ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की अपनी वैज्ञानिक सर्वेक्षण रिपोर्ट को जमा कर सके. बता दें कि सोमवार यानी 28 नवम्बर को एएसआई को रिपोर्ट सौंपनी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. इससे पहले एएसआई को रिपोर्ट सौंपने के लिए 17 नवंबर तक का समय दिया गया था लेकिन तब 15 दिन का और समय मांगा गया था. सम्बंध में हिंदू पक्ष के वकील मदन मोहन यादव ने मीडिया को बताया कि, सर्वे की तकनीकी रिपोर्ट न आ पाने के कारण एएसआई ने और समय मांगा.

गौरतलब है कि ASI ने ज्ञानवापी परिसर का गहन सर्वेक्षण किया है, जो वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के करीब है. इस सर्वे के माध्यम से एएसआई ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या 17वीं शताब्दी में बनी मस्जिद एक पुराने हिंदू मंदिर के शीर्ष पर बनाई गई थी. इससे पहले एएसआई ने 2 नवंबर को कोर्ट को बताया था कि, उसने सर्वेक्षण पूरा कर लिया है, लेकिन सर्वेक्षण कार्य में उपयोग किए गए उपकरणों के विवरण के साथ रिपोर्ट संकलित करने में कुछ और समय लग सकता है. इसी के बाद दस्तावेज जमा करने के लिए कोर्ट ने 17 नवंबर तक का अतिरिक्त समय दिया था और फिर पिछले हफ्ते सुनवाई करते हुए, जिला न्यायाधीश एके विश्वेश ने 28 नवम्बर को एएसआई को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा था.

ये भी पढ़ें- Prayagraj: लारेब हाशमी माफिया अतीक को मानता था अपना आदर्श, भेजा गया नैनी जेल, बस कंडक्टर की गर्दन और हाथ पर लगे कुल 35 टांके

6 अक्टूबर को देनी थी रिपोर्ट

गौरतलब है कि, इससे पहले एएसआई को 6 अक्टूबर तक सर्वे रिपोर्ट सौंपनी थी लेकिन फिर बाद में तीन नवंबर तक इसे जमा करने का निर्देश दिया गया था. बीते 21 जुलाई को जिला अदालत एएसआई को ज्ञानवापी परिसर का सर्वे कर चार अगस्त तक रिपोर्ट पेश करने को कहा था. मालूम हो कि, 24 जुलाई को सर्वे शुरू होने के बाद पहले उच्चतम न्यायालय और फिर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश से तीन अगस्त तक काम रुका रहा. इसके बाद कोर्ट से एएसआई ने सर्वे का काम पूरा करने के लिए चार हफ्ते का और समय मांगा था. इसी के बाद वाराणसी की जिला अदालत ने एएसआई की मांग पर पांच अगस्त को सर्वे रिपोर्ट सौंपने के लिए चार हफ्ते का और समय दे दिया था. फिर एएसआई की मांग पर कोर्ट ने आठ सितंबर को एक बार फिर से सर्वे का काम पूरा करने के लिए चार हफ्ते का समय और दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओएसडी मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…

12 minutes ago

‘सड़क पर राहुल-प्रियंका, हिरासत में लिए गए अखिलेश!’ चुनाव आयोग के दफ्तर पर विपक्ष का हल्लाबोल

Election Commission Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद से निर्वाचन…

13 minutes ago

पश्चिम बंगाल उपचुनाव में सियासी घमासान, हुमायूं कबीर को पुलिस ने हिरासत में लिया

Rejinagar By-Election: पश्चिम बंगाल के रेजीनगर उपचुनाव के दौरान AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर को पुलिस…

16 minutes ago

‘प्रेस आईडी गले में टांगो…’, जंतर-मंतर हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के लिए जारी किए नियम

जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…

33 minutes ago

एशियन गेम्स से वर्ल्ड कप तक… फिर क्यों अचानक हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी? भावुक पोस्ट में छलका दर्द

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…

46 minutes ago