देश

हल्द्वानी की जिस जमीन पर था अतिक्रमण वह नजूल की जमीन, जानें कौन होता है इसका मालिक

Haldwani Violence What is Nazul Land: उत्तराखंड के हल्द्वानी में 8 फरवरी को अतिक्रमण हटाने गए प्रशासन की टीम पर जिस प्रकार उपद्रवियों ने पत्थर बरसाए उससे हर कोई हैरान रह गया. उपद्रवियों ने पुलिसवालों पर बड़ी मात्रा में पत्थर फेंके इसके बाद आगजनी हुई. इस हिंसा में 6 लोगों की मौत हो गईं. वहीं 500 से अधिक लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार प्रशासन बनभूलपुरा के धार्मिक स्थलों को तोड़ने पहुंचा था जो कि नजूल भूमि पर बने थे. आइये जानते हैं नजूल भूमि क्या होती है?

जानकारी के अनुसार नजूल भूमि एक सरकारी जमीन होती है. जिस पर न तो कोई निर्माण किया जा सकता है और नहीं खेती-बाड़ी की जा सकती है. इस जमीन आम लोग खरीद और बेच भी नहीं सकते हैं. दरअसल नजूल भूमि की शुरुआत ब्रिटिश काल में हुई. ये भूमि के वो टुकड़े थे जिस पर अंग्रेजों ने जबरन कब्जा कर लिया था. आजादी के बाद सरकार ने जमीन के मालिकों को उनके पट्टे लौटा दिए लेकिन कुछ जमीनों के वारिस सरकार को मिले ही नहीं. आजादी के बाद ऐसी जमीनों का मालिकाना हक सरकार के पास रहा.

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी-नैनीताल से कर्फ्यू हटा, बनभूलपुरा से 25 उपद्रवी गिरफ्तार, थाने से लूटी 7 पिस्टल और कारतूस बरामद

सरकार नजूल जमीनों को लीज पर दे देती है

आमतौर पर ऐसी जमीनें हर राज्य में हैं. सरकार इन जमीनों को खाली रखने की बजाय लीज पर ले लेती हैं. सरकार इन जमीनों को 15 साल से लेकर 99 साल तक के लिए लीज पर दे देती है. कुल मिलाकर इस जमीन को लेकर क्या करना है इसका पूरा फैसला सरकार के पास ही होता है. अधिकतर राज्यों में इन जमीनों पर सरकार पंचायत भवन, स्कूल और अस्पताल बनवा देती है.

हल्द्वानी की विवादित जमीन भी नजूल थी

हल्द्वानी की जिस जमीन पर अतिक्रमण था वो नगर निगम में नजूल जमीन के तौर पर रजिस्टर्ड है. हल्द्वानी में सड़कों पर जाम कम करने के लिए सरकार लगातार अवैध कब्जे हटा रही है. इसी क्रम में मदरसे और मस्जिद को हटाने के लिए जब प्रशासन पहुंचा तो उपद्रवियों ने पत्थर बाजी की और इसके बाद हिंसा भड़क गई.

यह भी पढ़ेंः मथुरा में दर्दनाक हादसा, कार-बस में टक्कर के बाद आग लगी, 4 लोगों की जलकर मौत

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

2 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

19 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

35 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

56 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago