खेल

U-19 World Cup 2024: U19 WC 2024: रविकान्त शुक्ला, ईशान किशन और प्रियम गर्ग की शर्मनाक लिस्ट में शामिल हुए उदय सहारन, टीम को नहीं बना पाए चैंपियन

Under-19 World Cup 2024: साउथ अफ्रीका की मेजबानी में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 79 रन से हरा दिया और चौथी बार खिताब अपने नाम कर लिया. उदय सहारन की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम ने फाइनल में जगह बनाई लेकिन इस अहम मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में 9वीं बार जगह बनाई थी लेकिन उदय सहारन टीम की पिछली सफलता को दोहरा नहीं पाए. ऑस्ट्रेलिया 14 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था.

उदय सहारन के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

उदय सहारन से पहले आठ कप्तानों की कप्तानी में भारत फाइनल में पहुंचा था और 5 बार वर्ल्ड चैंपियन बनी थी. इसमें तीन कप्तान ऐसे थे, जिनकी कप्तानी में भारत को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. उदय सहारन भी इन तीन कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्हें फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान उदय सहारन पूरे टूर्नामेंट के शानदार फॉर्म में दिखे लेकिन फाइनल मुकाबले में 8 रन बनाकर आउट हो गए.

फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत को मिली हार

उदय सहारन की अगुवाई वाली भारतीय अंडर-19 टीम ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन फाइनल मुकाबले में कंगारू टीम के सामने भारतीय टीम पस्त हो गई. उदय सहारन के पास भारत को छठी बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने का मौका था लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए और उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. उदय से पहले भारत को जिन कप्तानों की अगुवाई में फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था, वह 2006 में रविकान्त शुक्ला, साल 2016 में ईशान किशन और साल 2020 में प्रियम गर्ग थे. अब 2024 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में उदय सहारन भी इस लिस्ट में शामिल हो गए.

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का नेतृत्व करने वाली भारतीय कप्तान

मोहम्मद कैफ (2000) जीते, रविकान्त शुक्ला (2006) हारे, विराट कोहली (2008) जीते, उन्मुक्त चंद (2012) जीते, ईशान किशन (2016) हारे, पृथ्वी शॉ (2018) जीते, प्रियम गर्ग (2020) हारे, यश ढुल (2022) जीते, उदय सहारन (2024),हारे.

ये भी पढ़ें-

Under 19 World Cup 2024 Final: कंगारूओं ने 3 महीने में 2 बार तोड़ा वर्ल्ड कप का सपना… विराट, रोहित, उदय-सचिन सब फेल

U19 WC 2024: इरफान पठान ने पाकिस्तानी फैंस को दिया मुंहतोड़ जवाब, भारत की हार पर कर रहे थे ट्रोल

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

8 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

8 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

9 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

9 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

9 hours ago