देश

Har Ghar Tiranga: आजादी का जश्न मनाएगा पूरा देश, 13 से 15 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, घर-घर फहरेगा राष्ट्रीय ध्वज

Har Ghar Tiranga: केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी के 75वर्ष के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान चलाई थी. वहीं, इस बार भी सरकार ने इस अभियान को चलाने की पूरी तैयारी कर ली है. इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए केंद्र सरकार ने देश के डाग विभाग को भी चुना है. विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि हर घर तिरंगा अभियान में देश के गांव-गांव और कोने-कोने तक तिरंगा पहुंचे. मिली जानकारी के अनुसार, जल्द ही डाग विभाग भारतीय झंडा यानी तिरंगा की बिक्री शुरू करेगा. बता दें कि पिछले साल भी डाग विभाग को ही तिरंगा बिक्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसकी मदद से लोगों ने तिरंगे की खरीदारी की थी.

Har Ghar Tiranga अभियान का 13 से 15 अगस्त के बीच आयोजन

देश आजादी के अमृतकाल में है. इसके साथ ही 15 अगस्त को पूरा भारत स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी में है. इस बीच केंद्र सरकार पूरे देश को आजादी के रंग में रंगने के लिए इस बार भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाने जा रही है. इसका आयोजन 13 अगस्त से 15 अगस्त 2023 के बीच किया जा रहा है. देश के नागरिक इस पहल के तहत अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. किसी को भी तिरंगे की कमी न हो इसके लिए सरकार ने देश के 1.6 लाख डाकघरों(Post Office)को इसकी बिक्री की जिम्मेदारी सौंपी है. जल्द की तिरंगे की बिक्री शुरू हो जाएगी. लोग अपने नजदीकी डाकघर जाकर राष्ट्रीय ध्वज की खरीदारी कर सकते हैं.

इसके आलावा डाक विभाग ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराने वाली है. लोग तिरंगे की खरीदारी ई-पोस्ट ऑफिस के (www.epostoffice.gov.in) लिंक पर जाकर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- फिल्म के बाद सीमा हैदर और सचिन को मिला जॉब का ऑफर, गुजरात के बिजनेसमैन ने दिया 6-6 लाख का पैकेज, कहा- कभी भी आकर ज्वाइन कर सकते हैं नौकरी

तिरंगे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर कर सकते हैं शेयर

पिछले साल हर घर तिरंगा अभियान के सफलापूर्वक आयोजन के बाद इस बार भी इसका आयोजन किया जा रहा है. लोग अपने घर और दफ्तर पर तिरंगा फहरा सकते हैं. इसके साथ ही वे अपनी सेल्फी और तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं. सरकार की अपील है कि देश के सभी लोग आजादी के इस अमृतकाल में हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनें. आप सोशल मीडिया पर #HarGharTiranga,#IndiaPost4Tiranga, #HarDilTiranga हैशटैग के साथ अपनी तिरंगा वाली तस्वीर शेयर कर सकते हैं.

बता दें कि पिछले साल 2022 में यह अभियान काफी सफल रहा था और देश के करीब 23 करोड़ परिवारों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराया. इनमें से करीब 6 करोड़ लोगों ने तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर हर घर तिरंगा(HGT)के आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की थी. इसमें फिल्म, राजनीति, खेल समेत अन्य क्षेत्रों के साथ देश के तमाम लोग शामिल रहे. इस बार भी अभियान को सफल बनाने की सरकार और लोगों की कोशिश होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

33 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago