खेल

World Cup 2023 IND Vs Pak: इस तारीख को होगा महामुकाबला, भारत-पाकिस्तान मैच की नई तारीख का हुआ एलान

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप का बहुचर्चित मुकाबला 15 की बजाय 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगा और पीसीबी अपने दो मैचों की तारीखों में बदलाव के आईसीसी और बीसीसीआई के प्रस्ताव पर सहमत हो गया है. पाकिस्तानी टीम अब श्रीलंका के खिलाफ हैदराबाद में 12 अक्टूबर की बजाय 10 अक्टूबर को खेलेगी जिससे भारत के खिलाफ मैच से पहले तीन दिन का समय मिल जायेगा.

नवरात्रि के चलते लिया गया फैसला

नवरात्रि का पहला दिन होने के कारण भारत और पाकिस्तान मैच एक दिन पहले कराया जा रहा है. आईसीसी और बीसीसीआई ने पीसीबी से उसके दो मैचों के कार्यक्रम में बदलाव के लिये संपर्क किया था. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद जल्द ही संशोधित कार्यक्रम जारी करेगी, क्योंकि कुछ और मैचों के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है.

यह भी पढ़ें- IND Vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को 200 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा, ईशान किशन ने बनाए 77 रन, शार्दुल की गेंदबाजी ने किया कमाल

पाकिस्तानी टीम का आईसीसी विश्व कप 2023 का मौजूदा कार्यक्रम इस प्रकार है-

छह अक्टूबर : बनाम नीदरलैंड, हैदराबाद
12 अक्टूबर : बनाम श्रीलंका , हैदराबाद
15 अक्टूबर : बनाम भारत, अहमदाबाद
20 अक्टूबर : बनाम आस्ट्रेलिया, बेंगलुरू
23 अक्टूबर : बनाम अफगानिस्तान, चेन्नई
27 अक्टूबर : बनाम दक्षिण अफ्रीका, चेन्नई
31 अक्टूबर : बनाम बांग्लादेश, कोलकाता
4 नवंबर : बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

19 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

22 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago