देश

“काशी और मथुरा में बनेगा भव्य मंदिर, अगर…”, असम के सीएम ने बताया BJP क्यों जीतना चाहती है 400 से ज्यादा सीटें

Election 2024: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में लक्ष्मी नगर में चुनावी रैली को संबोधित करते कहा कि लोकसभा चुनाव में जब भाजपा 400 के पार जाएगी तो मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनेगा और काशी में ज्ञानवापी मस्जिद की जगह पर बाबा विश्‍वनाथ का भव्य मंदिर बनेगा.

इस बार जीत भी बड़ी होनी चाहिए

उन्होंने कहा कि मुगलों ने जो-जो कारनामा किया था, उसमें से अभी बहुत कुछ साफ करना बाकी है. असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का अपना वादा पूरा कर दिया है, इसलिए इस बार जीत भी बड़ी होनी चाहिए.

PoK में भारत का तिरंगा दिखाई दे रहा

कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस का शासन था तो यह बताया गया था कि कश्मीर भारत में भी है और पाकिस्तान में भी है और उसकी कोई चर्चा संसद में नहीं होती थी कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) भी भारत का है, लेकिन अभी पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भी लोग भारत का झंडा लिए हुए दिखाई दे रहे हैं.

“केजरीवाल मानसिक संतुलन खो चुके हैं”

शर्मा ने केजरीवाल पर राजनीतिक निशाना साधते हुए कहा कि परिवारवाद का विरोध करने वाले अरविंद केजरीवाल अब अपनी पत्‍नी को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं. केजरीवाल स्वयं आलीशान बंगले में रहते हैं. वह जो भी बोलते हैं, ठीक उसका उल्टा करते हैं और अब वह मानसिक संतुलन खो चुके हैं और जब तक वह ठीक होंगे तब तक दोबारा जेल जाने का समय हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- आप विधायक अमानतुल्लाह की गिरफ्तारी में जुटी नोएडा पुलिस, फोन बंद कर बाप-बेटे दे रहे चकमा, जानें, क्या है पूरा मामला

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता जेल से अंतरिम जमानत पर निकले हुए दिल्ली के भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री की बातों पर क्यों ध्यान देगी? भाजपा के सामने केजरीवाल का कोई एजेंडा नहीं है, क्योंकि जिनको राष्ट्र का विकास करना हो उसे कुछ और चुनौती नहीं दिखाई देती. आज देश के लोगों के अंदर भी यही विश्‍वास है कि अगर भारत के लिए कुछ भी अच्छा होगा तो वह सिर्फ मोदी सरकार ही कर सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

55 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago