दुनिया

France: फिल्मी स्टाइल में हथियारबंद लोगों ने किया पुलिस काफिले पर हमला, दो गार्ड्स की हत्या कर छुड़ा ले गए कैदी

France: उत्तर फ्रांस के रूएन (Rouen) में एक अदालत की सुनवाई से पुलिस वैन में जेल वापस जाते समय एक अपराधी को उसके साथी पुलिस की मौजूदगी में ​छुड़ा ले गए. इस हमले में दो अधिकारियों की हत्या कर दी गई और तीन अन्य घायल हैं. बदमाशों ने इस घटना को एकदम फिल्मी स्टाइल में अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, इस घटना को लेकर जहां लोग हैरत में हैं तो वहीं इसको लेकर उनमें नाराजगी भी है. न्याय मंत्री एरिक ड्युपोंड मोरेत्ती ने बताया घटना उस वक्त घटी, जब एक कैदी को अदालत से जेल में शिफ्ट किया जा रहा था. इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक काले रंग की एसयूवी कार पहले पुलिस वाहन में टक्कर मारती है और फिर दूसरी कार से हथियारबंद लोग तेजी से उतरते हैं. पुलिस कुछ समझ पाती इससे पहले ही वे पुलिस वैन पर फायरिंग शुरू कर देते हैं. इस हमले से पुलिस को कुछ सोचने का मौका ही नहीं मिला और अपराधी कैदी को लेकर फरार हो गए.

ये भी पढ़ें-भारत का बड़ा दिल…मुइज्‍जू सरकार के अनुरोध पर दी इतने करोड़ की आर्थिक मदद, मूसा जमीर ने बांधे प्रशंसा के पुल

कैदी का ये है नाम

इस हमले में फरार हुए अपराधी की पहचान मोहम्मद अमरा के रूप में हुई जिसे ला माउचे La Mouche, ‘The Fly’ के नाम से भी जाना जाता है. पेरिस राज्य अभियोजक Laure Beccuau के अनुसार, फ्रांसीसी पुलिस इस 30 वर्षीय कैदी की तलाश में है, जिसके नाम पर जबरन वसूली और हमले के 13 मामले दर्ज हैं. ये अपराध उनसे 15 साल की उम्र में शुरू किए थे.

राष्ट्रपति ने की घटना की निंदा

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने इस घटना की निंदा की है और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा और उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी.

फ्रांस के न्याय मंत्री एरिक डुपोंड-मोरेटी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मारे गए दो लोगों में से एक की उम्र 52 वर्ष थी, वह तीन दशकों से पुलिस की ड्यूटी कर रहा था और वह अपने पीछे एक पत्नी और दो बच्चे छोड़ गया है. दूसरा, जिसकी उम्र 34 वर्ष है, अपने पीछे पांच महीने की गर्भवती पत्नी छोड़ गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

13 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

31 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

52 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

53 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

1 hour ago