देश

कांग्रेस के समय में कैसा था ISRO का हाल ? पूर्व वैज्ञानिक ने बताया- रिसर्च काम के लिए नहीं था कोई वाहन, BJP ने शेयर किया Video

ISRO: चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग के बाद से ही बीजेपी और कांग्रेस के बीच तीखी बहस छिड़ी हुई है. इसी बीच बीजेपी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में पूर्व वैज्ञानिक कांग्रेस के समय में इसरो का हाल बता रहे हैं. उन्होंने उस समय के हालातों का जिक्र किया. पूर्व वैज्ञानिक के मुताबिक, कांग्रेस ने कभी इसरो को प्राथमिकता नहीं दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को संस्था पर भरोसा नहीं था. पहले की सरकार द्वारा धन आवंटित नहीं किया जाता था.

बीजेपी द्वारा शेयर किए गए इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण कहते हैं कि उस समय रिसर्च एजेंसी के पास ज्यादा बजट नहीं था.अनुसंधान कार्य के लिए कोई वाहन भी नहीं था. तब उनके पास सिर्फ एक बस थी, जो शिफ्टों में चलती थी. वहीं बीजेपी ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के बजट को बढ़ाया तो वह हमारे वैज्ञानिकों के साथ उनकी सफलताओं और विफलताओं में खड़े हैं. अब भारत के अंतरिक्ष मिशन काफी आगे बढ़ चुके हैं.

कांग्रेस ने बीजेपी पर बोला हमला

बीजेपी ने अब पूर्व वैज्ञानिक के वीडियो को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. हालांकि, कांग्रेस ने भी बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग जवाहरलाल नेहरू के योगदान को हजम नहीं कर पा रहे हैं, जिनके कारण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की स्थापना हो सकी. कांग्रेस ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत के पहले प्रधानमंत्री वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देते थे. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स’ पर कहा कि,  ‘‘नेहरू वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देते थे. जो लोग इसरो की स्थापना में उनके (नेहरू के) योगदान को पचा नहीं पा रहे हैं. उन्हें टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च  (TIFR) के स्थापना दिवस पर नेहरू का भाषण सुनना चाहिए.’’ कांग्रेस नेता ने उस कार्यक्रम में नेहरू के भाषण एक वीडियो भी शेयर किया है.

जयराम रमेश ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘‘रडार से सुरक्षा प्रदान करने वाले ‘बादलों के विज्ञान’ के बारे में ज्ञान देने वाले व्यक्ति के विपरीत, नेहरू ने सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें नहीं कीं, बल्कि बड़े-बड़े फैसले भी लिये.’’विपक्षी दल जहां अपने नेता के प्रयासों का जिक्र कर रहे हैं वहीं सत्तारूढ़ दल का दावा है कि 2014 के बाद से इस क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

रात में कूड़ा फेंककर भाग रहा था शख्स, CCTV के माइक से आई ऐसी आवाज- युवक जमीन से उठाने लगा कचरा

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…

7 minutes ago

अघोषित इमरजेंसी या तानाशाही? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से क्यों मांगा जवाब?

Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…

7 minutes ago

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…

9 minutes ago

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

23 minutes ago

115 हजार सीमेंट बोरियों से बना डाली 70 फीट की मां दुर्गा, अदानी सीमेंट के इस अजूबे को देख क्यों हैरान रह गई दुनिया?

Adani Group Navratri Campaign: अदाणी सीमेंट ने कटनी (मध्य प्रदेश) के केमोर प्लांट में 15,000…

24 minutes ago

‘मेट्रो-इंटरनेट बिना रुकावट चले’, CJP प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट के 5 निर्देशों से प्रशासन में हड़कंप

दिल्ली प्रदर्शन मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस…

34 minutes ago