Categories: खेल

Sarfaraz Khan: क्यों भारतीय टीम में नहीं चुने गए सरफराज खान? BCCI ने बताई वजह!

Sarfaraz Khan In Team India: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम में सरफराज खान का नाम नहीं था, जिससे कई लोगों को आश्चर्य हुआ कि मुंबई के स्टार को टीम में शामिल क्यों नहीं किया गया. खासकर यह देखते हुए कि इस बल्लेबाज ने अभी तक किसी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है, जबिक इस बल्लेबाज के घरेलू आंकड़े शानदार रहे है. हालांकि अनुभवी चेतेश्वर पुजारा को बाहर किया जाना भी एक बड़ा झटका था, लेकिन सरफराज की अनुपस्थिति भी काफी हद तक एक बड़ा मुद्दा रही है, क्योंकि महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा था कि भारत ने उनके जैसे खिलाड़ियों को टेस्ट में डेब्यू करने का मौका नहीं देकर एक बड़ा मौका गंवा दिया. वो भी एक ऐसी टीम के ख़िलाफ सीरीज में जो अब पहले जैसी ताकत नहीं रही.

क्यों भारतीय टीम में नहीं चुने गए सरफराज?

टीम इंडिया को अगले महीने यानी जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है. यहां दोनों टीमों के बीच टेस्ट, वनडे और टी20 की सीरीज खेली जाएगी. इस दौरे के लिए बीसीसीआई ने कई बड़े ऐलान किए जिसमें कई बदलाव और नाम चौंकाने वाले थे. इस बीच एक बड़ा मुद्दा ये भी रहा है कि आखिर युवा बल्लेबाज सरफराज को मौका क्यों नहीं दिया गया, जिसकी आलोचना दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी की है. मगर अब BCCI के एक सूत्र ने दावा किया कि इस फैसले के पीछे मुंबई के बल्लेबाज की खराब फिटनेस और अनुशासन में कमी बड़ा कारण है.

ये भी पढ़ें: Sai Sudharsan: 5 पारियों में से 4 में जमाई फिफ्टी, IPL के बाद TNPL में 21 साल के इस बल्लेबाज ने मचाया मैदान पर कोहराम

BCCI ने बताई वजह!

जहां चयनकर्ताओं के फैसले की पूर्व खिलाड़ियों ने काफी आलोचना की, वहीं बीसीसीआई के एक अधिकारी ने सरफराज को बार-बार नजरअंदाज किए जाने के कारणों के बारे में बताया. चयन की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया कि सरफराज का चयन न होने का कारण ऑफ-फील्ड कारण भी था. इतना ही नहीं यह भी बताया गया प्रमुख कारकों में से एक उनकी फिटनेस थी.

अधिकारी ने कहा, “मैं आपको कुछ हद तक निश्चितता के साथ बता सकता हूं कि सरफराज को बार-बार नजरअंदाज किए जाने का कारण सिर्फ क्रिकेट नहीं है. ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से उनके नाम पर विचार नहीं किया गया.” क्या चयनकर्ता मूर्ख हैं जो लगातार सीज़न में 900 से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी पर विचार नहीं करते? इसका एक कारण उसकी फिटनेस है जो अंतराष्ट्रीय स्तर की नहीं है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

2 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

3 hours ago