केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह.
Amit Shah West Bengal Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा क्रिसमस के मौके पर दो दिवसीय दौरे पर सोमवार रात कोलकाता पहुंचेंगे. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के दोनों नेताओं का यह दौरा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पश्चिम बंगाल में संगठनात्मक परिदृश्य का आकलन करने के लिए हो रहा है.
अमित शाह और जेपी नड्डा के आज देर रात यहां पहुंचने की उम्मीद है. वे मंगलवार को कई संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता करेंगे. हालांकि, उनका किसी सार्वजनिक सभा को संबोधित करने का कोई कार्यक्रम नहीं है.
पश्चिम बंगाल के एक बीजेपी नेता के मुताबिक,‘‘दोनों नेता सोमवार देर रात राज्य के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार सुबह गुरुद्वारा बारा सिख संगत और कालीघाट मंदिर का दौरा करेंगे. दोपहर बाद, वे राज्य के नेताओं और संबद्ध संगठनों के साथ बैठकें करेंगे और लोकसभा चुनाव की तैयारी के सिलसिले में संगठनात्मक ताकत का आकलन करेंगे.’’
उन्होंने कहा कि वे नेशनल लाइब्रेरी में बंद कमरे में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे और उसके बाद वे शाम को दिल्ली रवाना होंगे. भाजपा की राज्य महासचिव अग्निमित्रा पॉल के अनुसार, शीर्ष दो नेताओं की यह यात्रा दर्शाती है कि लोकसभा चुनावों के लिहाज से बीजेपी आलाकमान के लिए पश्चिम बंगाल कितना अहम है.
भाजपा नेता ने कहा कि मैंने कभी भी दोनों शीर्ष नेताओं को एक साथ बंगाल की यात्रा करते नहीं देखा. यह बताता है कि भाजपा के नेतृत्व के लिए पश्चिम बंगाल कितना महत्वपूर्ण है. बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 42 संसदीय सीटों में से 18 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि सत्ताधारी टीएमसी ने 22 सीटों पर जीत हासिल की थी और दो सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी. वहीं बीजेपी की नजरें अब जीती हुई सीटों के अलावा उन सीटों पर भी है जहां पार्टी भले हार गई थी, लेकिन हार-जीत के बीच अंतर कम रहा था.
-भारत एक्सप्रेस
Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…
तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा और साहिब सिंह के बीच…
Etah temple priest murder: उत्तर प्रदेश के एटा के लालपुर गांव में करीब 60 वर्षीय…
UP News: अयोध्या के सैन्य छावनी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मचा है.…
Kanpur digital arrest cyber fraud: कानपुर में बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 48.20 लाख रुपये…
सौरभ राजपूत मर्डर केस में दोषी करार होने के बाद मुस्कान ने अपनी बेटी पिहू…