Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गृह मंत्री अमित शाह का पश्चिम बंगाल का दौरा, ममता को मात देने के लिए बीजेपी बनाएगी नई रणनीति!

Amit Shah West Bengal Visit: पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पश्चिम बंगाल की 42 संसदीय सीटों में से 18 सीटों पर जीत हासिल की थी.

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह.

Amit Shah West Bengal Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा क्रिसमस के मौके पर दो दिवसीय दौरे पर सोमवार रात कोलकाता पहुंचेंगे. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के दोनों नेताओं का यह दौरा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पश्चिम बंगाल में संगठनात्मक परिदृश्य का आकलन करने के लिए हो रहा है.

अमित शाह और जेपी नड्डा के आज देर रात यहां पहुंचने की उम्मीद है. वे मंगलवार को कई संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता करेंगे. हालांकि, उनका किसी सार्वजनिक सभा को संबोधित करने का कोई कार्यक्रम नहीं है.

पश्चिम बंगाल के एक बीजेपी नेता के मुताबिक,‘‘दोनों नेता सोमवार देर रात राज्य के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार सुबह गुरुद्वारा बारा सिख संगत और कालीघाट मंदिर का दौरा करेंगे. दोपहर बाद, वे राज्य के नेताओं और संबद्ध संगठनों के साथ बैठकें करेंगे और लोकसभा चुनाव की तैयारी के सिलसिले में संगठनात्मक ताकत का आकलन करेंगे.’’

उन्होंने कहा कि वे नेशनल लाइब्रेरी में बंद कमरे में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे और उसके बाद वे शाम को दिल्ली रवाना होंगे. भाजपा की राज्य महासचिव अग्निमित्रा पॉल के अनुसार, शीर्ष दो नेताओं की यह यात्रा दर्शाती है कि लोकसभा चुनावों के लिहाज से बीजेपी आलाकमान के लिए पश्चिम बंगाल कितना अहम है.

ये भी पढ़ें: MP Cabinet Oath ceremony: मध्यप्रदेश में 28 मंत्रियों ने ली शपथ, कैलाश विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटेल बने कैबिनेट मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

2019 में बीजेपी ने जीती थीं 18 सीटें

भाजपा नेता ने कहा कि मैंने कभी भी दोनों शीर्ष नेताओं को एक साथ बंगाल की यात्रा करते नहीं देखा. यह बताता है कि भाजपा के नेतृत्व के लिए पश्चिम बंगाल कितना महत्वपूर्ण है. बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 42 संसदीय सीटों में से 18 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि सत्ताधारी टीएमसी ने 22 सीटों पर जीत हासिल की थी और दो सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी. वहीं बीजेपी की नजरें अब जीती हुई सीटों के अलावा उन सीटों पर भी है जहां पार्टी भले हार गई थी, लेकिन हार-जीत के बीच अंतर कम रहा था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital