Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

MP Cabinet Oath ceremony: मध्यप्रदेश में 28 मंत्रियों ने ली शपथ, कैलाश विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटेल बने कैबिनेट मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

MP Cabinet Oath ceremony: मध्यप्रदेश में आज मंत्रिमंडल का शपथग्रहण हो गया है. कुल 28 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है.

Madhya Pradesh

मोहन कैबिनेट का शपथग्रहण

MP Cabinet Oath ceremony: मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद आज मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हो गया है. प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए कुल 28 विधायक मंत्रिपद की शपथ ली. इसमें से 18 कैबिनेट, 6 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली. वहीं 4 सासंदों को भी बीजेपी ने कैबिनेट का दर्जा दिया है. बता दें कुल 7 सांसदों ने विधानसभा का चुनाव लड़ा था. इसमें से फग्गन सिंह कुलस्ते और गणेश सिंह चुनाव हार गए थे. इसके अलावा नरेंद्र सिंह तोमर ने चुनाव  लड़ा था. लेकिन पार्टी ने उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बना दिया है.

मोहन यादव कैबिनेट में कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल भी शपथ लेने वाले हैं. इसके अलावा 17 विधायकों ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली है.

कैबिनेट मंत्रियों के नाम

1-प्रदुम्न सिंह तोमर 2-तुलसी सिलावट 3-एदल सिंह कसाना 4-नारायण सिंह कुशवाहा 5-विजय शाह 6-राकेश सिंह 7-प्रह्लाद पटेल 8-कैलाश विजयवर्गीय 9-करण सिंह वर्मा 10-संपतिया उईके 11-उदय प्रताप सिंह 12-निर्मला भूरिया 13-विश्वास सारंग 14-गोविंद सिंह राजपूत 15-इंदर सिंह परमार 16-नागर सिंह चौहान 17–चैतन्य कश्यप 18-राकेश शुक्ला राज्य मंत्री

स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों के नाम

19-कृष्णा गौर 20-धर्मेंद्र लोधी 21-दिलीप जायसवाल 22-गौतम टेटवाल 23- लेखन पटेल 24- नारायण पवार

राज्यमंत्रियों के नाम

25–राधा सिंह 26- प्रतिमा बागरी 27- दिलीप अहिरवार 28- नरेन्द्र शिवाजी पटेल

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital