देश

क्या कांग्रेस के पास खत्म होने वाला है पैसा? क्यों चलाना पड़ रहा ‘डोनेट फॉर देश’ कैंपन, जानें कितनी रह गई कांग्रेस की कमाई

Congress Funding: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने क्राउड फंडिंग के लिए ‘डोनेट फॉर देश’ कैंपन की शुरुआत की है. पार्टी ने इसकी घोषणा अपने 138वें स्थापना दिवस के मौके पर की थी. वहीं पार्टी के नेताओं का कहना है कि कांग्रेस ने इसकी शुरुआत आर्थिक मजबूती के लिए की है. हालांकि क्राउड फंडिंग को लेकर अलग-अलग तरह के सवाल उठ रहे हैं. इसको लेकर यह भी सवाल बार-बार किया जा रहा कि क्या सच में कांग्रेस के पास इतने कम बचे हैं जिससे उसे चुनाव लड़ने में दिक्कत आ रही है.

कांग्रेस की क्राउड फंडिंग वाले कैंपन की शुरुआत क्यों की है. इसको समझने के लिए हम आपको पिछले कुछ सालों में कांग्रेस की पॉलिटिकल फंडिंग के बारे में बताने जा रहे हैं.

आंकड़ों के मुताबिक घटी कांग्रेस की कमाई

राजनीतिक दलों की फंडिंग पर नजर रखने वाले एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2014 से कांग्रेस कमाई 2022 तक घटकर मात्र 541 करोड़ रुपये रह गई है. वहीं आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी की कमाई बढ़ी है और कांग्रेस की कमाई में 29 फीसदी तक की कमी आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी के पास 2014 से 2015 तक पॉलिटिकल फंडिंग के रूप में कुल 765 करोड़ रुपये मिले थे. लेकिन साल 2017 से 2018 में कांग्रेस को सिर्फ 199 करोड़ रुपये की फंडिग हुई. इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी को 998 करोड़ रुपये की फंडिंग हुई, लेकिन अगले साल इसमें फिर से कमी आ गई. साल 2021 से 2022 को पॉलिटिकल फंडिंग को जरिए मात्र 541 करोड़ रुपये कमाई हुई.

यह भी पढ़ें- MP Cabinet Oath ceremony: मध्यप्रदेश में 28 मंत्रियों ने ली शपथ, कैलाश विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटेल बने कैबिनेट मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

कांग्रेस से काफी आगे बीजेपी

अगर कांग्रेस का मुकाबला बीजेपी से किया जाए तो बीजेपी कांग्रेस से काफी आगे है. साल 2021 से 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी के पास कुल 6 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बैठती है. वहीं अगर कांग्रेस की बात की जाए तो कांग्रेस के पास महज 805 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 का दिया न्योता; ‘प्रोजेक्ट चीता’ पर भी हुई चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

16 seconds ago

आधी रात में टूटा रिंग बांध, सुबह 4 बजे तक खटिया पर बैठी रहीं DM वर्षा सिंह, टला बड़ा हादसा

गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…

10 minutes ago

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

35 minutes ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

36 minutes ago

प्रयागराज में बापू के अनोखे भक्त: 40 सालों से सहेज रहे यादें, गांधी जयंती पर अनिल गुप्ता ने लगाई दुर्लभ प्रदर्शनी

प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी…

43 minutes ago

बिहार का अगला डीजीपी कौन? रेस में शामिल हैं 10 वरिष्ठ अधिकारी

Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…

54 minutes ago