देश

श्री गुरु अर्जन देव जी के प्रकाश पर्व पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया नमन, बोले- मानवता को ‘गुरु ग्रंथ साहिब’ देकर आध्यात्मिक मार्ग दिखाया

Prakash Parv of Shri Guru Arjan Dev Ji: देशभर में आज (20 अप्रैल)सिख धर्म के पंचम गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी ( Guru Arjan Dev Ji) का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें नमन किया. उन्होंने एक्स पर लिखा, गुरु अर्जन देव जी ने सिख धर्म को सेवा, भक्ति और निष्काम कर्म का माध्यम बनाकर विस्तार देने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई.

Guru Arjan Dev Ji को किया नमन

केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सिख धर्म के पंचम गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी के प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन करता हूं. गुरु अर्जन देव जी ने सिख धर्म को सेवा, भक्ति और निष्काम कर्म का माध्यम बनाकर विस्तार देने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई. मानवता को ‘गुरु ग्रंथ साहिब’ की अनमोल धरोहर देकर उन्होंने समाज को जीवन जीने का आध्यात्मिक मार्ग दिखाया. धर्म की रक्षा के पथ को अपने बलिदान से गौरवमयी बनाने वाले गुरु अर्जन देव जी अनंतकाल तक सेवा व शौर्य के प्रेरणापुंज बने रहेंगे.”

कौन थे श्री गुरु अर्जन देव जी?

गुरु अर्जन देव जी को एक महान संत और धार्मिक नेता के रूप में जाना जाता है. उनके योगदानों ने सिख धर्म के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. श्री गुरु अर्जन देव जी सिख धर्म के पांचवें गुरु थे, जो 1563 में पैदा हुए थे और 1606 में शहीद हुए थे. उन्हें सिख धर्म के इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में जाना जाता है, विशेषकर अपने धार्मिक ग्रंथों के संकलन और स्वर्ण मंदिर के निर्माण के लिए.

यह भी पढ़ें- सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू का जन्मदिन आज, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएं, बोले- आप दीर्घायु और खुश रहें

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago