Bharat Express DD Free Dish

सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू का जन्मदिन आज, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएं, बोले- आप दीर्घायु और खुश रहें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू (N Chandrababu Naidu) आज (20 अप्रैल) अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं.

N Chandrababu Naidu Birthday

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू को पीएम मोदी और अमित शाह ने जन्मदिन की शुभकामनाएं.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू (N Chandrababu Naidu) आज (20 अप्रैल) अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर सीएम नायडू (N Chandrababu Naidu) को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “मेरे मित्र और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू गारू (महोदय) को हार्दिक शुभकामनाएं. यह सराहनीय है कि वे भविष्य को ध्यान में रखते हुए आंध्र प्रदेश के विकास के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं. मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”

अमित शाह ने दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू (N Chandrababu Naidu) जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. आपके समर्पित प्रयास निश्चित रूप से आंध्र प्रदेश को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे. आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं.”

यह भी पढ़ें- देशभर में ईस्टर की धूम! राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

1950 में हुआ था N Chandrababu Naidu

बता दें, सीएम चंद्रबाबू नायडू (N Chandrababu Naidu) का जन्म सन 1950 में आंध्र प्रदेश, चित्तूर के नरवरिपल्ले गांव के एक किसान परिवार में हुआ था. वह तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ आर्ट्स में पढ़ाई के दौरान ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे. चंद्रबाबू नायडू चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं. नायडू संयुक्त और विभाजित आंध्र प्रदेश दोनों में मुख्यमंत्री के रूप में काम कर चुके हैं. वर्तमान में अपने चौथे कार्यकाल में, नायडू ने 2024 में गठबंधन सरकार बनाई. उनकी पार्टी टीडीपी ने विधानसभा की 175 सीटों में से 135 सीटें हासिल की थीं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read