देश

Amit Shah: हरियाणा दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र, पुलिस को करेंगे प्रेसिडेंट कलर अवार्ड से सम्मानित

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज एक दिन के हरियाणा दौरे पर हैं. अपने दौरे में शाह जहां हरियाणा पुलिस को प्रेसिडेंट कलर से सम्मानित करेंगे तो वहीं कार्यकर्ताओं को मिशन 2024 के लिए जीत का मंत्र भी देंगे. प्रेसिडेंट कलर’ अवार्ड करनाल के मधुबन पुलिस परिसर में सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा. जबकि दोपहर 2.30 बजे अमित शाह हरियाणा सहकारिता विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे.

दरअसल, अमित शाह (Amit Shah) का ये दौरा कई मायनों में बेहद अहम माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक अमित शाह हरियाणा प्रदेश बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ बड़ी बैठक करने वाले हैं. जिसमें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के असर और उसके तोड़ पर फीडबैक भी लिए जाने की खबर है.

बता दें कि हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दो चरणों में पूरी हुई थी. दूसरे चरण में राहुल ने जीटी बेल्ट को साधने की पूरी कोशिश की थी. हालांकि बीजेपी लगातार कहती आ रही है कि राहुल की यात्रा से पार्टी को कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व इसे गंभीरता से ले रही है. यही कारण है कि अमित शाह (Amit Shah) राहुल की यात्रा का पूरा फीडबैक सरकार और संगठन से लेंगे. साथ ही यात्रा से हुए नुकसान की भरपाई का तोड़ भी हरियाणा बीजेपी के साथ निकालेंगे.

कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

हरियाणा में लोकसभा के साथ ही 2024 में विधानसभा चुनाव भी होने हैं. ऐसे में पार्टी के लिए कई चुनौतियां हैं. एक तरफ जहां लोकसभा चुनाव में 2019 वाले प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती होगी तो वहीं दूसरी तरफ आठ साल से सत्ता में काबिज खट्टर सरकार के लिए वापसी भी किसी बड़े चैलेंज से कम नहीं है. हालांकि हरियाणा बीजेपी और केंद्रीय नेतृत्व का फोकस फिलहाल लोकसभा चुनाव पर ही पूरी तरह से केंद्रित है. क्योंकि अगर लोकसभा चुनाव के अच्छे परिणाम आते हैं तो ये राज्य की सत्ता की कुर्सी को दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे. केंद्रीय नेतृत्व भी इस बात को भली भांति समझता है, इसलिए वह भी पहले राज्य की 10 लोकसभा सीटों पर ही फोकस कर रहा है.

ये भी पढ़ें: Tripura: अमित शाह आज त्रिपुरा में करेंगे चुनाव प्रचार, ममता बनर्जी भी करेंगी त्रिपुरेश्वरी मंदिर में पूजा

गौरतलब है कि हरियाणा में 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में BJP को सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत मिली थी. एक बार फिर से बीजेपी यही करिश्मा दोहराने के लिए अभी से मिशन 2024 में जुट गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

4 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

25 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

48 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

59 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago