फोटो-सोशल मीडिया
Ayodhya Ram mandir: राम लला अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर में विराजमान हो गए हैं. फूलों से सजी अयोध्या में अब रामलला आ चुके हैं और अपने भक्तो को दर्शन दे रहे हैं. तो वहीं पूरी दुनिया में जहां कहीं भी राम भक्त हैं, रामलला की नई मूर्ति की छवि देखकर अभिभूत हो रहे हैं. बता दें कि, पीएम मोदी ने विधि-विधान से रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की. इस दौरान सभी ने घंटी बजाई और रामलला का भव्य रूप में स्वागत किया. तो दूसरी ओर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि, “उम्मीद है कि अब जिस राम राज्य की उम्मीद की गई थी. हम सब उस रास्ते पर चलेंगे और कोई भी गरीब दुखी नहीं होगा.”
मीडिया से बात करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, “…जो मूर्ति पत्थर की थी आज प्राण-प्रतिष्ठा के बाद वो भगवान का रूप ले लेगी… जो रास्ता भगवान राम ने दिखाया, उससे वे मर्यादा पुरूषोत्तम राम कहे गए… उम्मीद है कि भगवान राम ने जिस राम राज्य की कल्पना की थी जिसमें गरीब दुखी ना रहे… हम सब उस रास्ते पर चलेंगे.” बता दें कि प्राण-प्रतिष्ठा से पहले अखिलेश यादव की ओर से उनके अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भगवान राम को लेकर कई पोस्ट शेयर की गई है. एक पोस्ट में जहां उन्होंने कहा है कि, ” उस पावन हृदय में बसते हैं ‘सियाराम’, जो करता रीति-नीति-मर्यादा का मान.” तो वहीं एक अन्य पोस्ट में लिखा है, “अंहकार के दशानन पर जब कोई घातक चोट करे है, तब ये दुनिया ‘सियाराम’ का जय-जय उद्घोष करे है.”
ये भी पढ़ें- Ram Mandir Inauguration: प्राण-प्रतिष्ठा पर एक अलग अंदाज में दिखे CM योगी…खुशी से सराबोर, भक्ति से भरे हुए
बता दें कि अखिलेश यादव को भी राम मंदिर उद्घाटन और प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए मंदिर ट्रस्ट की ओर से निमंत्रण दिया गया था. इससे पहले निमंत्रण को लेकर अखिलेश ने भाजपा सरकार को बहुत खरी-खोटी सुनाई थी और कहा था कि, उनको निमंत्रण मिला ही नहीं. इसी के साथ अखिलेश ने ये भी कहा था कि, अगर डाक के जरिए उनको निमंत्रण भेजा गया तो स्पीट पोस्ट का नम्बर दिया जाए, जिससे वह निमंत्रण कार्ड की तलाश करा सकें. इसके बाद उनको स्पीड पोस्ट का नम्बर मंदिर ट्रस्ट की ओर से उपलब्ध कराया गया था और इसी के बाद अखिलेश का बयान सामने आया था कि, उनको कार्ड मिल गया है. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा था कि, वह प्राण-प्रतिष्ठा के बाद परिवार सहित मंदिर आएंगे. इस सम्बंध में उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय को लेटर भी लिखा था.
-भारत एक्सप्रेस
Parali Pollution Statement: पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पराली जलाने और बढ़ते प्रदूषण…
Sanitary Pad Vending Machine: यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने प्रदेश के…
TRAI Spam Calls Penalty Rules India: फर्जी कॉल्स और अनचाहे मैसेज पर लगाम लगाने के…
बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने और पीएम मोदी के प्रस्तावित वैशाली…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने आवास पर कांग्रेस नेताओं के साथ की…
Punjab DA Hike: पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ा तोहफा…