राम मंदिर

‘आज हमारे राम आ गए…’, प्राण प्रतिष्‍ठा के बाद PM मोदी की स्‍पीच, बोले- हजार साल बाद भी लोग इस पल की चर्चा करेंगे

PM Modi in Ayodhya: श्री राम नगरी अयोध्‍या में पुर्नस्‍थापित राम जन्‍मभूमि के गर्भगृह में आज रामलला की प्राण-प्रतिष्‍ठा हो गई. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साधु-संतों की अगुवाई में अनुष्‍ठान संपन्‍न कराया. इसके बाद उन्‍होंने आमजन को संबोधित किया. संबोधन शुरू करते हुए PM मोदी बोले- “सियावर रामचंद्र की जय… आज हमारे राम आ गए हैं.”

PM मोदी ने भगवान का जयकारा लगाया. उन्‍होंने कहा- “इस शुभ घड़ी की आप सभी और समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई. मैं अभी गर्भगृह में ऐश्वर्य चेतना का साक्षी बनकर आप सबके सामने उपस्थित हुआ हूं. कितना कुछ कहने को है, लेकिन कंठ अवरुद्ध है.”

‘यह माहौल, यह घड़ी हम सब पर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद है’

PM मोदी ने कहा, “हमारे राम लला अब टेंट में नहीं रहेंगे, वे अब दिव्य मंदिर में रहेंगे. मेरा पक्का विश्वास है कि जो घटित हुआ है उसकी अनुभूति देश और दुनिया के कोने-कोने में रामभक्तों को हो रही होगी. यह क्षण अलौकिक है… यह माहौल, यह घड़ी हम सब पर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद है.”

‘आज हमें श्रीराम का मंदिर मिला है, हम इस पल को जी रहे हैं’

PM मोदी ने कहा, “आज हमें सदियों के उस धैर्य की धरोहर मिली है, आज हमें श्रीराम का मंदिर मिला है. आज से हजार साल बाद भी लोग आज की इस तारीख की, आज के इस पल की चर्चा करेंगे. और, ये कितनी बड़ी रामकृपा है कि हम इस पल को जी रहे हैं, इसे साक्षात घटित होते देख रहे हैं.

यह भी पढि़ए: स्‍वर्ग-सा सुंदर राम मंदिर! 500 बरसों का इंतजार खत्‍म, गर्भगृह में विराजे रामलला, 22 तस्‍वीरों से कीजिए दर्शन

‘हमारे पुरुषार्थ, हमारे त्याग, तपस्या में कुछ कमी रह गयी थी’

PM मोदी ने कहा, “मैं आज प्रभु श्रीराम से क्षमा याचना भी करता हूं. हमारे पुरुषार्थ, हमारे त्याग, तपस्या में कुछ तो कमी रह गयी होगी कि हम इतनी सदियों तक ये कार्य नहीं कर पाए. आज वो कमी पूरी हुई है. मुझे विश्वास है, प्रभु राम आज हमें अवश्य क्षमा करेंगे.”

‘देशवासियों ने रामलला के लिए सैकड़ों वर्षों तक वियोग सहा’

PM मोदी ने कहा, “प्रभु का आगमन देखकर ही सब अयोध्यावासी, समग्र देशवासी हर्ष से भर गए. लंबे वियोग से जो विपत्ति आई थी, उसका अंत हो गया. उस कालखंड में वो वियोग तो केवल 14 वर्षों का था, तब भी इतना असह्य था. इस युग में तो अयोध्या और देशवासियों ने सैकड़ों वर्षों का वियोग सहा है. हमारी कई-कई पीढ़ियों ने वियोग सहा है.”

‘भारत की न्यायपालिका ने न्याय की लाज रख ली’

PM मोदी ने कहा, “संविधान के अस्तित्व में आने के बाद भी दशकों तक प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को लेकर कानूनी लड़ाई चली. मैं आभार व्यक्त करूंगा भारत की न्यायपालिका का, जिसने न्याय की लाज रख ली. न्याय के पर्याय प्रभु राम का मंदिर भी न्यायबद्ध तरीके से ही बना. हमारे लिए ये अवसर सिर्फ विजय का नहीं, विनय का भी है.”

यह भी पढि़ए- जहां भगवान राम ने किया था समुद्र पर बाण संधान, वहीं पहुंचे PM मोदी, पूजा करने से पहले लगाई डुबकी VIDEO

PM मोदी ने भगवान राम का गुणगान किया-

 

“राम आग नहीं, राम ऊर्जा हैं.
राम विवाद नहीं, राम समाधान हैं.
राम सिर्फ हमारे नहीं हैं, राम तो सबके हैं.
राम वर्तमान ही नहीं, राम अनंतकाल हैं.”

 

वो भी एक समय था, जब कुछ लोग कहते थे कि राम मंदिर बना तो आग लग जाएगी.
ऐसे लोग भारत के सामाजिक भाव की पवित्रता को नहीं जान पाए.
रामलला के इस मंदिर का निर्माण, भारतीय समाज के शांति, धैर्य, आपसी सद्भाव और समन्वय का भी प्रतीक है.
हम देख रहे हैं, ये निर्माण किसी आग को नहीं, बल्कि ऊर्जा को जन्म दे रहा है.

PM मोदी राम मंदिर के बारे में बोले-

 

ये मंदिर, मात्र एक देव मंदिर नहीं है.
ये भारत की दृष्टि का, भारत के दर्शन का, भारत के दिग्दर्शन का मंदिर है.
ये राम के रूप में राष्ट्र चेतना का मंदिर है.
राम भारत की आस्था हैं, राम भारत का आधार हैं.
राम भारत का विचार हैं, राम भारत का विधान हैं.
राम भारत की चेतना हैं, राम भारत का चिंतन हैं.
राम भारत की प्रतिष्ठा हैं, राम भारत का प्रताप हैं.
राम प्रवाह हैं, राम प्रभाव हैं.
राम नेति भी हैं, राम नीति भी हैं.
राम नित्यता भी हैं, राम निरंतरता भी हैं.
राम विभु हैं, विशद हैं.
राम व्यापक हैं, विश्व हैं, विश्वात्मा हैं.

 

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

2 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

3 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

3 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

3 hours ago