होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
कोरोना के खतरे देखते हुए भारत में शुरू हुई मॉक ड्रिल (फोटो ANI)
Covid Mock Drill: चीन में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है. हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. जबकि, अभी जनवरी के महीने में पीक आना बाकी बताया जा रहा है. फिलहाल, चीन में रोजाना 2 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे हैं. सैकड़ों की संख्या में लोगों की मौत हो रही है. चीन के अस्पतालों का बुरा हाल है. चीन के हालातों को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट मोड में आ गई है. केंद्र सरकार ने इसको देखते हुए देश के अस्पतालों में मॉक ड्रिल कराने का फैसला किया है.
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 27 दिसंबर को देशभर में सभी स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मॉक ड्रिल करने के लिए कहा है. मॉक ड्रिल के दौरान अस्पतालों में कोरोना को लेकर तैयारियां को देखा जाएगा. साथी ही मरीजों के लिए बेड्स की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी. ऑक्सीजन बेड से लेकर, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर शामिल हैं. साथ ही डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता पर भी ध्यान दिया जाएगा. आज सुबह से ही देशभर के अस्पतालों में मॉक ड्रिल की शुरूआत हो चुकी है.
ये भी पढ़ें- Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने बरपाया कहर, असम में गिरे ओले, कश्मीर में हुई बर्फबारी
मॉक ड्रिल के दौरान कई चीजों का खास ध्यान रखा जाएगा. कोरोना टेस्टिंग सुविधा को परखा जाएगा. इसके अलावा आरटीपीसीआर (RTPCR) की उपलब्धा से लेकर एन-95 मास्क, पीपीई किट और दवाओं पर भी ध्यान दिया जाएगा. वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इस मॉक ड्रिल को लेकर राज्य सरकारों को दिशा-निर्देश दे दिए हैं. उन्होंने कहा है कि मॉक ड्रिल के दौरान सतर्कता से तैयारियों की जांच हो. आइसोलेशन से लेकर ऑक्सीजन, आईसीयू और वेंटिलेटर बिस्तर पर खास ध्यान दिया जाए.
देश में अभी कोरोना की स्थिति पूरी तरह से काबू में है. इसे अभी न के बराबर भी माना जा सकता है. जारी किए गए सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल 3428 सक्रिय मामले हैं. देश में मृत्यु दर 1.10 प्रतिशत बतायी गई. वहीं सरकार के मुताबिक कहीं भारत में चीन जैसे हालात न हो जाए. इसके लिए सतर्कता बरती जा रही है. बता दें कि भारत में कुछ पहले ही कोरोना को लेकर इसकी सतर्कता को बढ़ाया है.
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…
MLC Election Results 2026 में यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों पर किसे…
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…
करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…
बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…
इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…