पठान फिल्म पर बड़ा विवाद (फोटो- ट्विटर)
Pathan Movie: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म पठान के लिए मुसीबत कम होती नजर नहीं आ रही हैं. फिल्म का गाना ‘बेशर्म रंग’ (Besharam Rang) रिलीज होते ही यह फिल्म विवादों के घेरे में घिर चुकी है. पठान फिल्म के बेशर्म रंग गाने में दीपिका पादुकोण (deepika padukone) ने भगवा रंग की बिकनी पहनी हुई है जिसको लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है अब इस मामले पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी ने अपना बयान दिया है उन्होंने कहा है कि अगर गाने के लिए शाहरुख खान माफी नहीं मांगते हैं तो उनकी फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे.
फिल्म के ‘बेशर्म रंग’ गाने को सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है और लोग इसको काफी पसंद भी कर रहे हैं. ‘बेशर्म रंग’ गाने के आते ही शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री केमिस्ट्री की लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. पठान फिल्म के बेशर्म रंग गाने की वजह से फैंस को दीपिका पादुकोण का बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला.
शाहरुख खान (shahrukh khan) की फिल्म पठान में भगवा रंग के कपड़ों में एक सीन को दिखाया गया है. जिसकी वजह से फिल्म विवादों में आ गई है. इस फिल्म के गाने पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वहीं विश्व हिंदू परिषद ने भी अब इस पर अपनी आपत्ति जता दी है. संगठन के प्रवक्ता विनोद बंसल का कहना है कि भगवा को बेशर्म बताते हुए बेहूदा और आपत्तिजनक किस्म की एक्टीविटी करना, एंटी हिंदू मानसिकता की हद है.’ इस विवाद के बीच शाहरुख खान, कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे और वहां उन्होंने सोशल मीडिया के बारे में बात करते हुए एक जोरदार स्पीच दी. शाहरुख की स्पीच जनता को बहुत पसंद आई, मगर इससे गाने को लेकर चल रहा विवाद और गर्म हो गया है.
ये भी पढ़ें- Delhi: दिल्ली में स्कूल टीचर ने 5वीं क्लास की बच्ची को कैंची से मारा, फिर पहली मंजिल की बालकनी से फेंका
‘पठान’ की रिलीज रोकने की धमकी
शाहरुख की स्पीच का पलटवार करते हुए विश्व हिंदू परिषद की तरफ से भी बयान आया है. संगठन के जॉइंट सेक्रेटरी सुरेंद्र जैन ने कहा कि ‘शाहरुख खान एरोगेंट बर्ताव कर रहे हैं.’ उन्होंने कहा, ‘माफी मांगने की बजाय, शाहरुख खान एरोगेंट हो रहे हैं. कोलकाता में खान ने कहा कि भारत का सोशल मीडिया संकरी मानसिकता वाला हो गया है.’ जैन ने आगे कहा, ‘अगर शाहरुख माफी नहीं मांगते तो हम उनकी फिल्म नहीं रिलीज होने देंगे.’ उनका कहना है कि भगवा रंग को ‘बेशर्म रंग’ गाने के साथ जोड़ के शाहरुख की ‘पठान’ ने हिंदू धर्म और पूरे भारत का अपमान किया है.
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…