Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Shahrukh Khan माफी नहीं मांगते तो ‘पठान’ नहीं होने देंगे रिलीज- VHP की धमकी

Pathan Movie Controversy: विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी ने अपना बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर गाने के लिए शाहरुख खान माफी नहीं मांगते हैं तो उनकी फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे.

Pathan Movie

पठान फिल्म पर बड़ा विवाद (फोटो- ट्विटर)

Pathan Movie: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म पठान के लिए मुसीबत कम होती नजर नहीं आ रही हैं. फिल्म का गाना ‘बेशर्म रंग’ (Besharam Rang) रिलीज होते ही यह फिल्म विवादों के घेरे में घिर चुकी है. पठान फिल्म के बेशर्म रंग गाने में दीपिका पादुकोण (deepika padukone) ने भगवा रंग की बिकनी पहनी हुई है जिसको लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है अब इस मामले पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी ने अपना बयान दिया है उन्होंने कहा है कि अगर गाने के लिए शाहरुख खान माफी नहीं मांगते हैं तो उनकी फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे.

फिल्म के ‘बेशर्म रंग’ गाने को सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है और लोग इसको काफी पसंद भी कर रहे हैं. ‘बेशर्म रंग’ गाने के आते ही शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री केमिस्ट्री की लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. पठान फिल्म के बेशर्म रंग गाने की वजह से फैंस को दीपिका पादुकोण का बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला.

बेशर्म रंग के एक सीन को लेकर छिड़ा विवाद

शाहरुख खान (shahrukh khan) की फिल्म पठान में भगवा रंग के कपड़ों में एक सीन को दिखाया गया है. जिसकी वजह से फिल्म विवादों में आ गई है. इस फिल्म के गाने पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वहीं विश्व हिंदू परिषद ने भी अब इस पर अपनी आपत्ति जता दी है. संगठन के प्रवक्ता विनोद बंसल का कहना है कि भगवा को बेशर्म बताते हुए बेहूदा और आपत्तिजनक किस्म की एक्टीविटी करना, एंटी हिंदू मानसिकता की हद है.’ इस विवाद के बीच शाहरुख खान, कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे और वहां उन्होंने सोशल मीडिया के बारे में बात करते हुए एक जोरदार स्पीच दी. शाहरुख की स्पीच जनता को बहुत पसंद आई, मगर इससे गाने को लेकर चल रहा विवाद और गर्म हो गया है.

ये भी पढ़ें- Delhi: दिल्ली में स्कूल टीचर ने 5वीं क्लास की बच्ची को कैंची से मारा, फिर पहली मंजिल की बालकनी से फेंका

‘पठान’ की रिलीज रोकने की धमकी

शाहरुख की स्पीच का पलटवार करते हुए विश्व हिंदू परिषद की तरफ से भी बयान आया है. संगठन के जॉइंट सेक्रेटरी सुरेंद्र जैन ने कहा कि ‘शाहरुख खान एरोगेंट बर्ताव कर रहे हैं.’ उन्होंने कहा, ‘माफी मांगने की बजाय, शाहरुख खान एरोगेंट हो रहे हैं. कोलकाता में खान ने कहा कि भारत का सोशल मीडिया संकरी मानसिकता वाला हो गया है.’ जैन ने आगे कहा, ‘अगर शाहरुख माफी नहीं मांगते तो हम उनकी फिल्म नहीं रिलीज होने देंगे.’ उनका कहना है कि भगवा रंग को ‘बेशर्म रंग’ गाने के साथ जोड़ के शाहरुख की ‘पठान’ ने हिंदू धर्म और पूरे भारत का अपमान किया है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital