देश

IIT और MBA के छात्र कर रहे खेती, कहा-कॉर्पोरेट जीवन में मानसिक शांति नहीं

MP: IIT और MBA के छात्र जहां देश-विदेश में लाखों के पैकेज पर काम कर रहे हैं. वहीं ऐसे छात्रों द्वारा खेती करना एक नई तरह की पहल है. इनमें से कई छात्रों ने नौकरी छोड़ कर इंदौर में खेती का काम शुरू किया. इनके द्वारा आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर खेती की जा रही है. इन्हीं छात्रों में से एक IIT के छात्र शुभम चौहान ने बताया, “पहले मैं नौकरी करता था मगर अब मैने खेती करना शुरू किया है. कॉर्पोरेट जीवन में मानसिक शांति नहीं थी इसलिए नौकरी छोड़ दी.”

 

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार का बजट गरीबों पर ‘साइलेंट स्ट्राइक’, समान विचार वाले लोग साथ आएं- सोनिया गांधी ने साधा निशाना

IIT और MBA के छात्र हो रहे खेती में सफल

ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि IIT और MBA करने के बाद कोई गांव में रहने की सोचता हो. अधिकतर छात्र चाहते हैं कि वे बड़ी कंपनी में काम करें विदेश जाएं. लेकिन तथागत उनसे काफी अलग निकले. तथागत ने IIT से पढ़ाई के बाद किसी भी कंपनी में नौकरी की कोशिश तक नहीं की. उन्होंने अपने नए भविष्य के लिए गांव का रुख किया. IIT बॉम्बे से पढ़ाई पूरी करने के बाद गांव जाकर सीधे ऑर्गेनिक खेती शुरू कर दिया. तथागत इसमें काफी सफल भी रहे. आज 3 साल की मेहनत करने के बाद वे 9 लाख रुपये सलाना कमा रहे हैं.

ईशान पसरिजा और दर्शन दोरस्वाममी किसानों को कर रहे प्रोत्साहित 

ईशान पसरिजा और दर्शन दोरस्वाममी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के दूर दराज इलाकों में किसानों को देशी प्रजाति के धान की खेती करने को प्रोत्साहित कर रहे हैं. आईआईटी दिल्ली से पढ़े ईशान धान की उन किस्मों को पुनर्जीवित करने का काम कर रहे हैं जिन्हें लगभग दो दशक से भुला दिया गया है. उनका कहना है कि देशज किस्म वाले धान को खाने वालों की सेहत तो सुधरती ही है साथ ही किसानों को भी लाभ मिलता है.

ईशान और दर्शन दोनों IIT और आईआईएम जैसे संस्थान से निकलने के बाद अच्छी खासी नौकरी कर रहे थे, लेकिन  किसानों की जिंदगी बदलने का जुनून उन्हें खींचकर मध्य प्रदेश ले आया. आईआईएम काशीपुर से पढ़कर निकलने वाले दर्शन भी अब एक किसान बन चुके हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

‘जाते-जाते और विकराल रूप लेगा मानसून!’ दिल्ली से UP तक 4 वेदर सिस्टम एक्टिव, जानें मौसम का हाल

IMD ने 16 सितंबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत…

23 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: मिथुन और कन्या पर बरसेगा छप्परफाड़ पैसा! जानें सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगा किन राशियों का भाग्य?

16 सितंबर 2026 को चंद्रमा के वृश्चिक राशि में गोचर और ज्योतिषीय योगों के बीच…

1 hour ago

PM मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया, रैली में कवर होंगे 1,159 गांव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा काल को पूरा करने के अवसर…

9 hours ago

संजू-अभिषेक का तूफानी गदर: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा

India Vs Afghanistan T20: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में…

9 hours ago

समुद्र में फ्लेयर्स, हवा में घुसा ड्रोन! रूस की खतरनाक हरकतों पर अलर्ट मोड में NATO और यूरोपीय संघ

Russia Europe Tensions: रूस की ओर से यूरोप में लगातार हो रही 'उकसावे की कार्रवाइयों'…

9 hours ago