मनोरंजन

कियारा संग रहने के लिए नया घर तलाश रहे हैं सिद्धार्थ, एक्टर को पसंद आया ये फ्लैट, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding:  जैसलमेर में सिद्धार्थ और कियारा की शादी का जश्न शुरू हो गया है. अब रिपोर्ट सामने आ रही कि शादी के बाद यह कपल सिद्धार्थ के समुद्र के सामने वाले आलीशान घर में चली जाएगी, जिसमें शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का इंटीरियर है.

हालांकि, यह सिर्फ एक अस्थायी व्यवस्था होगी क्योंकि सिद्धार्थ अपनी शादी से पहले पिछले कुछ महीनों से किसी अच्छी प्रॉपर्टी की तलाश कर रहे हैं. अभिनेता को कथित तौर पर जुहू में एक बंगला पसंद आया है, जो 3,500 वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसकी कीमत 70 करोड़ रुपये है. सिद्धार्थ कथित तौर पर अपने सभी विकल्पों को स्कैन करने के बाद अपने सपनों के बंगले को अंतिम रूप देंगे. अभिनेता जाहिर तौर पर अपने वर्तमान पाली हिल घर की तरह ही समुद्र के सामने घर चाहते थे, जो सी फेसिंग हो.

ये भी पढ़ें-Shahrukh Khan से अनुराग कश्यप के अच्छे हैं रिश्ते, फिर भी साथ क्यों नहीं किया काम, डायरेक्टर ने बताई वजह

कल सात फेरे लेंगे सिड-कियारा

कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी राजस्थान में एक शाही शादी में बंधने के लिए तैयार हैं. शादी के फंक्शन्स की बात करें तो 5 फरवरी यानी के रविवार से कियारा-सिद्धार्थ के फंकशन्स शुरू हो गए हैं. 5 तारीख को कियारा और सिद्धार्थ की मेहंदी सेरेमनी हुई. 6 फरवरी को दोपहर में सिद्धार्थ-कियारा के मेहमानों और करीबियों के लिए वेलकम लंच रखा गया. शाम को सिद्धार्थ और कियारा की संगीत का कार्यक्रम होगा जिसमें परिवार और मेहमानों के साथ दुल्हा दुल्हन भी डांस करते नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें-Pathaan Box Office: ऑस्ट्रेलिया से लेकर अमेरिका तक ‘पठान’ की धूम, शाहरुख की मूवी ने कोविड के बाद इंडियन फिल्मों के लिए खोले कमाई के रास्ते

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ नई जंग: घाटी से लोकल आतंकी लगभग खत्म, अब 65 विदेशी आतंकियों पर सुरक्षा बलों का फोकस

जम्मू-कश्मीर में स्थानीय आतंकियों का नेटवर्क लगभग खत्म होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों का फोकस…

13 minutes ago

बच गए राहुल गांधी! सुप्रीम कोर्ट से राहत, अब हाईकोर्ट में क्या होगा?

Rahul Gandhi Supreme Court relief: आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

1 hour ago

अमेरिका ने फिर दिखाया आक्रामक रुख, भारत पर 25% टैरिफ की तैयारी, G20 से पहले बढ़ सकता है व्यापारिक तनाव

Trump Tariff Plan: ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत कई देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का…

1 hour ago

पासपोर्ट विवाद में घिरे CJP नेता सौरव दास, जन्मस्थान को लेकर ED नहीं बल्कि पासपोर्ट कार्यालय ने मांगा जवाब

CJP के सह-संयोजक सौरव दास को चेन्नई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने जन्मस्थान से जुड़ी…

2 hours ago