देश

Weather Alert: IMD ने आज इन राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया

Weather Alert: मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में देश के कई राज्यों में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना जतायी है और कुछ राज्यों में हल्की बारिश की संभावना जताई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी भारत में भारी बारिश हो सकती है. अगले 72 घंटों में देश के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने का अनुमान जताया गया है. 14 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की भी भविष्यवाणी की गई है.

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान आज 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है. वहीं, लखनऊ में आज आसमान साफ ​​रहने के आसार हैं. लखनऊ में 13 मार्च से आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री रहने की संभावना है.

दक्षिण भारत में 15 से 17 मार्च तक बारिश

मौसम विभाग ने कहा है कि 15 से 17 मार्च के बीच दक्षिणी राज्यों में बारिश हो सकती है. अगले 3 दिनों में मौसम के कई रंग देखने को मिल सकते हैं. एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 12 मार्च की रात से उत्तर भारतीय राज्यों में देखा जा सकता है। आईएमडी के मुताबिक, 12 और 13 तारीख को जम्मू, कश्मीर, लद्दाख में बिजली चमकने और तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में मौसम और बिगड़ सकता है. उत्तराखंड में 13 और 14 तारीख को बिजली गिरने के साथ कई इलाकों में ओलावृष्टि और बारिश की भी संभावना है.

ये भी पढ़ें- Satish Kaushik Death: ‘मेरे पति ने 15 करोड़ के लिए की सतीश कौशिक की हत्या’, महिला का सनसनीखेज दावा, दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा में भी मौसम बिगड़ेगा

मौसम विभाग के अनुसार मैदानी राज्यों में भी बारिश, आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का दौर शुरू होगा. 12 से 18 मार्च तक कई राज्यों में मौसम खराब रहेगा. यह दक्षिण मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तरी कर्नाटक को प्रभावित करेगा. 15 से 16 मार्च के बीच मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में ओलावृष्टि की भी भविष्यवाणी की गई है.

Dimple Yadav

Recent Posts

वृषभ राशि का दैनिक राशिफल: परिवार के साथ बीतेगा अच्छा समय, संतान से मिल सकती है खुशखबरी

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवार के…

4 minutes ago