मनोरंजन

Ajay Devgn Bhola Yatra: फिल्म के प्रमोशन के लिए अजय देवगन ने निकाला तगड़ा जुगाड़, रिलीज से पहले शुरू हुई ‘भोला यात्रा’

Ajay Devgn Bhola Yatra: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपनी नई फिल्म भोला को लेकर सुर्खियों में हैं. इसमें एक्टर जबरदस्त एक्शन और स्टंट करते नजर आएंगे, जिसकी एक झलक फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिली है. इसी बीच अजय देवगन ने ‘भोला यात्रा’ शुरू की है, जिसके तहत आज उन्होंने मुंबई से ‘भोला ट्रक’ को हरी झंडी दिखाई, जिसमें फिल्म के पोस्टर लगे हैं.

मेकर्स ने शुरू की ‘भोला यात्रा’

मेकर्स ने रिलीज से पहले भोला यात्रा शुरू कर दी है. भोला के ट्रक ठाणे, सूरत, अहमदाबाद, उदयपुर, जयपुर, गुरुग्राम, दिल्ली, कानपुर और लखनऊ शहरों में भेजे जा रहे हैं. ट्रक को प्रत्येक शहर में एक प्रमुख स्थान पर खड़ा किया जाएगा और शहरों के लोगों के लिए एक मस्ती भरी शाम का आयोजन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Satish Kaushik Death: ‘मेरे पति ने 15 करोड़ के लिए की सतीश कौशिक की हत्या’, महिला का सनसनीखेज दावा, दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

‘कैथी’ का हिंदी रीमेक भोला फिल्म है

मालूम हो कि अजय देवगन की ‘भोला’ साउथ की हिट फिल्म कैथी का हिंदी रीमेक है. इसमें अजय देवगन के अलावा तब्बू, गजराज राव, दीपक डोबरियाल जैसे सितारे नजर आएंगे. दिलचस्प बात यह है कि इसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और उन्होंने खुद इस फिल्म का निर्देशन किया है.

ये भी पढ़ें- Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक की मौत के मामले में नया मोड़, फार्म हाउस का मालिक गुटखा किंग, मामले को दबाने का आरोप

भोला के बाद इस फिल्म में अजय देवगन नजर आएंगे

बता दें कि अजय देवगन आखिरी बार फिल्म दृश्यम 2 में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. ‘भोला’ के बाद अजय देवगन फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं. इसमें दीपिका पादुकोण अजय देवगन की हीरोइन होंगी. यह फिल्म इसी साल फ्लोर पर जा सकती है. अजय देवगन एक बार फिर सिंघम अगेन में एक्शन अवतार में नजर आएंगे.

Dimple Yadav

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

3 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

4 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

4 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

6 hours ago