ऋतु करिधाल श्रीवास्तव
Chandrayaan-3:आज पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर है. अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत आज एक बड़ी छलांग लगाने जा रहा है. हरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दोपहर के 2:35 पर भारत चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग करेगा. भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के वैज्ञानिकों की धड़कनें जहां बढ़ी हुई रहेगी, वहीं इस मिशन को फ्रंट से लीड कर रही महिला साइंटिस्ट की चर्चा भी खूब है. बता दें कि अपनी मेहनत और काबिलियत की वजह से ‘रॉकेट वुमन’ के नाम से लोकप्रिय इस साइंटिस्ट का नाम ऋतु करिधाल श्रीवास्तव है. चंद्रयान-3 की लैंडिंग की ज़िम्मेदारी ऋतु करिधाल को ही सौंपी गई है.
लखनऊ की रहने वाली हैं ऋतु करिधाल
आज देश दुनिया में महिलाएं जहां हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं वहीं आज सबकी निगाहें चंद्रयान-3 के साथ-साथ महिला वैज्ञानिक ऋतु पर भी रहेगी. नवाबों के शहर लखनऊ की रहने वाली ऋतु मंगलयान मिशन की भी डिप्टी ऑपरेशन डायरेक्टर रह चुकी हैं, लेकिन chandrayaan-2 के मिशन डायरेक्टर जैसे बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद चारों तरफ ऋतु की चर्चा होने लगी थी आइए जानते हैं उनके अब तक के सफर को.
अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि
लखनऊ की रहने वाली ऋतु करिधाल की शिक्षा भी लखनऊ से ही हुई है. ऋतु की स्कूली शिक्षा नवयुग कन्या महाविद्यालय से हुई. 6 महीने की रिसर्च के बाद उन्होंने गेट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा को पास कर लिया. लखनऊ यूनिवर्सिटी से उन्होंने भौतिकी में एमएससी की है. विज्ञान और खासतौर से अंतरिक्ष में रुचि के कारण उन्होंने बेंगलुरु के भारतीय विज्ञान संस्थान की और रूख किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद ऋतु ने इसरो में नौकरी की शुरुआत 1997 से किया. उनकी कामयाबी आप इसी से समझ सकते हैं कि 2007 में ही उन्हें यंग साइंटिस्ट अवार्ड दिया गया.
इसे भी पढ़ें: Chandrayaan 3 Cost: आज अंतरिक्ष में पहुंचेगा चंद्रयान-3, दुनिया में सबसे सस्ता भारत का मून मिशन, जानें कितना आया खर्च
ऋतु के नाम तमाम उपलब्धियां
महिलाओं के लिए एक मिशाल बन चुकी ऋतु के नाम अब तक तमात उपलब्धियां जुड़ चुकी हैं. ऋतु जहां मिशन मंगलयान में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुकी हैं, वहीं उन्हें डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम युवा वैज्ञानिक पुरस्कार, एएसआई टीम पुरस्कार, सोसाइटी ऑफ इंडियन एरोस्पेस टेक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्रीज द्वारा एरोस्पेस महिला उपलब्धि पुरस्कार, मार्स आर्बिट्रेटर मिशन के लिए इसरो टीम पुरस्कार जैसे तमाम सम्मान मिल चुके हैं.
23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन्द्र शाह अयोध्या धाम से जनकपुर धाम के…
Raipur Newborn Baby Trafficking Racket Busted: छत्तीसगढ़ के रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त करने…
रायबरेली के शालीमार पैलेस में बरीक्षा कार्यक्रम के दौरान पूजा करा रहे पुजारी की अचानक…
Sultanpur Murder Case: सुल्तानपुर के इमिलिया कलां गांव में जमीन विवाद को लेकर 70 वर्षीय…
Pakistani Citizen Held in Arnia Sector Jammu: जम्मू के अरनिया सेक्टर में BSF ने 20…
Pakistani Citizen Detained: जम्मू के अरनिया इलाके के सई क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के…