हील्स पहनने का शौक? रीढ़ की हड्डी और हिप्स को हो सकता है बड़ा नुकसान
चुनाव प्रचार करते हुए मंत्री सुरेश धाकड़ की एक तस्वीर (फोटो ट्विटर)
Madhya Pradesh 2023: मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार जोर-शोर से चल रहा है. इसी कड़ी में ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी मंत्री भी चुनाव प्रचार कर रह थे. इस दौरान किसी एक शख्स ने उनका अंगूठा काट लिया. इसके बाद उन्होंने हाथ पर पट्टी बांध कर जनसंपर्क किया है. इस घटना ने सभी चौंका दिया है. मंत्री का अंगूठा काटने वाले शख्स को बाद में सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया और स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया. ये भी बताया जा रहा है कि शख्स ने पहले अन्य लोगों पर हमला किया और बाद में मंत्री का भी अंगूठा चबा डाला.
यह पूरी घटना शिवपुरी जिले में हुई जब प्रदेश के पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री और पोहरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी सुरेश धाकड़ चुनाव प्रचार कर रहे थे. तभी इस शख्स ने हमला बोल दिया.
जानकारी के मुताबिक, मंत्री सुरेश धाकड़ का अंगूठा काटने वाले का नाम राम प्रसादा है. स्थानीय लोगों और ग्रामीणों का कहना है कि वह मानसिक रूप से ठीक नहीं है. वह अक्सर ऐसी हरकतें कर देता है. वहीं मंत्री सुरेश धाकड़ ने भी अपराधी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की और कानूनी कार्रवाई करने से भी इंनकार कर दिया. इसके बाद राम प्रसाद को रिहा कर दिया गया. बता दें कि मध्य प्रदेश में चुनावी 17 नवंबर को मतदान किया जाएगा. उसके पहले में सिसायी पारा हाई है.
यह भी पढ़ें- Mizoram: मतदान के लिए तैयार मिजोरम की जनता, इन 4 हॉट सीटों पर होने जा रहा कड़ा मुकाबला, जानें किसका पलड़ा भारी
चुनाव प्रचार को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां मैदान में कूद चुकी हैं. सभी पार्टियों के दिग्गज नेता और मंत्री चुनाव में उतरकर जनता के सामने वोट मांग रहे हैं. इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाला है क्योंकि क्योंकि एक बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक रही है. पीएम मोदी वहां चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कई सभाएं करने जा रहे हैं. वहीं कांग्रेस भी यह दावा ठोक रही है वह इस भी चुनाव जीतेगी. जैसे उन्होंने पिछला चुनाव जीता था.लेकिन सिंधिया की वजह से सरकार गिर गई थी.
पापांकुशा एकादशी 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है कि व्रत 21 अक्टूबर को रखा…
CBSE Board Exam 2027: CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 के लिए बिना लेट फीस LOC…
दशहरा 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है, क्योंकि आश्विन शुक्ल दशमी तिथि 20 और…
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को मां सिद्धिदात्री को नमन करते…
Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana: यूपी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के नियमों में बड़ा बदलाव…
इक्वाडोर के ग्वायाकिल शहर के परपेतुओ सोकोरो चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान दीवार पर…