Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

MP Elections: BJP के मंत्री का शख्स ने चबा लिया अंगूठा, कर रहे थे चुनाव प्रचार, जानें पूरा मामला

andidate Suresh Dhakad: यह पूरी घटना शिवपुरी जिले में हुई जब प्रदेश के पीडब्‍ल्‍यूडी राज्‍य मंत्री और पोहरी विधानसभा सीट से प्रत्‍याशी सुरेश धाकड़ चुनाव प्रचार कर रहे थे. तभी इस शख्स ने हमला बोल दिया. 

चुनाव प्रचार करते हुए मंत्री सुरेश धाकड़ की एक तस्वीर (फोटो ट्विटर)

Madhya Pradesh 2023: मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार जोर-शोर से चल रहा है. इसी कड़ी में ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी मंत्री भी चुनाव प्रचार कर रह थे. इस दौरान किसी एक शख्स ने उनका अंगूठा काट लिया. इसके बाद उन्होंने हाथ पर पट्टी बांध कर जनसंपर्क किया है. इस घटना ने सभी चौंका दिया है. मंत्री का अंगूठा काटने वाले शख्स को बाद में सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया और स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया. ये भी बताया जा रहा है कि शख्स ने पहले अन्य लोगों पर हमला किया और बाद में मंत्री का भी अंगूठा चबा डाला.

यह पूरी घटना शिवपुरी जिले में हुई जब प्रदेश के पीडब्‍ल्‍यूडी राज्‍य मंत्री और पोहरी विधानसभा सीट से प्रत्‍याशी सुरेश धाकड़ चुनाव प्रचार कर रहे थे. तभी इस शख्स ने हमला बोल दिया.

पुलिस ने रिहा किया अपराधी

जानकारी के मुताबिक, मंत्री सुरेश धाकड़ का अंगूठा काटने वाले का नाम राम प्रसादा है. स्थानीय लोगों और ग्रामीणों का कहना है कि वह मानसिक रूप से ठीक नहीं है. वह अक्सर ऐसी हरकतें कर देता है. वहीं मंत्री सुरेश धाकड़ ने भी अपराधी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की और कानूनी कार्रवाई करने से भी इंनकार कर दिया. इसके बाद राम प्रसाद को रिहा कर दिया गया. बता दें कि मध्य प्रदेश में चुनावी 17 नवंबर को मतदान किया जाएगा. उसके पहले में सिसायी पारा हाई है.

यह भी पढ़ें- Mizoram: मतदान के लिए तैयार मिजोरम की जनता, इन 4 हॉट सीटों पर होने जा रहा कड़ा मुकाबला, जानें किसका पलड़ा भारी

प्रदेश का चुनाव प्रचार में सियासी पारा हाई

चुनाव प्रचार को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां मैदान में कूद चुकी हैं. सभी पार्टियों के दिग्गज नेता और मंत्री चुनाव में उतरकर जनता के सामने वोट मांग रहे हैं. इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाला है क्योंकि क्योंकि एक बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक रही है. पीएम मोदी वहां चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कई सभाएं करने जा रहे हैं. वहीं कांग्रेस भी यह दावा ठोक रही है वह इस भी चुनाव जीतेगी. जैसे उन्होंने पिछला चुनाव जीता था.लेकिन सिंधिया की वजह से सरकार गिर गई थी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital