होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
यूफ्लेक्स कंपनी पर IT की रेड (फोटो IANS)
Uflex Income Tax Raid: नोएडा के यूफ्लेक्स कंपनी में चल रही जांच 144 घंटे (6 दिन) बाद थम चुकी है. इस जांच में कई टन दस्तावेज, 120 कंप्यूटर हार्ड डिस्क और 50 डायरियां बरामद हुई हैं, जिन्हें कब्जे में लिया गया है. इन दस्तावेज में बोगस लेन-देन से जुड़े सबूत जुटाए गए हैं. आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह देश के 8 राज्यों में 80 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी. 6 दिनों से चल रही जांच के दौरान आयकर विभाग ने करीब 15 सौ करोड़ रुपए की गड़बड़ी पकड़ी है. जबकि एक हजार करोड़ रुपए के बोगस ट्रांजैक्शन से जुड़े दस्तावेज जांच के घेरे में है.
आयकर विभाग की जांच के दौरान 60 से अधिक शेल कंपनियों की जानकारी मिली है. इनके जरिए ही एक हजार करोड़ रुपए से अधिक की रकम को इधर से उधर किया गया है. जांच के दौरान 8 ऐसे निम्न तबके के परिवार मिले हैं, जिनके नाम पर शेल कंपनी खोलकर करोड़ों रुपए इधर से उधर किए गए हैं.
आयकर विभाग की टीम ने कंपनी और उसके अधिकारियों से जुड़े अलग-अलग शहरों के 28 लॉकरों को सील कर दिया है. हालांकि अभी इन्हें खोला नहीं गया है. विभाग की टीम ने इस पूरी कार्रवाई के दौरान 3 करोड़ से अधिक की नगद राशि जब्त की है. आयकर विभाग की कार्रवाई को अंजाम देने के लिए 900 से अधिक कर्मचारी अधिकारियों की टीम को लगाया गया था. फिलहाल अधिकारियों ने रविवार देर रात सभी परिसर में जांच कर टीम वापस आने की बात कही है.
यूफ्लेक्स कंपनी के नोएडा में सेक्टर-4 और सेक्टर-57 स्थित ऑफिस छापेमारी में शामिल है. इसके अलावा अधिकांश स्थानों पर सर्च को बंद कर दिया गया है. कयास लगाए जा रहे है दोपहर या शाम तक सर्च पूरी कर ली जाएगी.
यूफ्लेक्स सर्च में शेल कंपनियों का दायरा 10 से बढ़कर अब 40 हो गया है. इन कंपनियों में बोगस ट्रांजैक्शन किए गए हैं. जिनकी डिटेल खंगाली जा रही है. इन कंपनियों में जो डायरेक्टर हैं उनकी डिटेल निकाली जा रही है. एनसीआर में करीब 600 और बाहर करीब 150 लोगों की टीम सर्च किया. 20 अकाउंट ऐसे मिले हैं जो बहुत ही गरीब तबके के लोगों के हैं. जिनके मकान भी एक कमरे के ही हैं. इन लोगों के खातों से 5 करोड़ से 50 करोड़ रुपए तक ट्रांजैक्शन के दस्तावेज मिले हैं.
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…