देश

Independence Day 2023: आजादी का महापर्व मना रहा पूरा देश, सीएम योगी समेत इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

देश आज आजादी का 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इसके लिए हर जगह पर जोर शोर से तैयारियां की गई हैं. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले के प्रचीर से देशवासियों को संबोधित करने वाले हैं. पीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए लाल किले पहुंचे चुके हैं. वहीं 15 अगस्त की सुबह से ही देशवासियों समेत नेताओं, राजनेताओं ने एक दूसरे को बधाई संदेश देना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लाल किले पर CJI डीवाई चंद्रचूड़ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक-दूसरे को बधाई दी.

वहीं दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया दिया है. इसके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस पर जयपुर में अपने आवास पर तिरंगा फहराया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. उन्होंने अपने ट्विट में कहा कि, “आज़ादी का अन्नपूर्णा महोत्सव’ स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर ‘कोई भूखा न सोए’ की संकल्पना को मूर्त रूप देने के लिए मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का शुभारंभ करूंगा. जश्न ए आज़ादी के इस गौरवशाली दिन की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई.

‘स्वतंत्रता सेनानियों को शत शत नमन!’

स्वतंत्रता दिवस के मौके परे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों को बधाई दी, उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से बधाई संदेश देते हुए लिखा- मां भारती के वीर सपूत, सभी ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को शत शत नमन! 77वें स्वतंत्रता दिवस की प्रदेश वासियों को हृदय से बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! अमर क्रांतिकारियों के सपनों का भारत, ‘आत्मनिर्भर भारत’ के रूप में आज साकार हो रहा है. जय हिंद-जय भारत.

यह भी पढ़ें- Independence Day 2023: छावनी में तब्दील दिल्ली, लाल किले की सुरक्षा के लिए अचूक इंतजाम, लगे चेहरा पहचानने वाले 1000 कैमरे

‘जीवन का बलिदान देने वाले वीरों को नमन’

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- आज़ादी की विरासत को सहेजने के संकल्प के साथ देश के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले वीरों को हम सब नमन करते हैं. स्वतंत्र भारत में सामाजिक स्वतंत्रता और समानता के लिए हमारे प्रयासों को और बल मिले, नफ़रत की हार व मोहब्बत की जीत की इसी कामना के साथ सबको इस शुभ दिन की पुनः बधाई.

‘अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाए’

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  77वें स्वतंत्रता दिवस की सभी प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं. आइये, आजादी के इस महान पर्व को हम एकजुट होकर मनाएं एवं अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को और भी सशक्त एवं समृध्‍द बनाएं. मां भारती की रक्षा एवं देश की आजादी में अपना सब कुछ न्‍योछावर करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि प्रणाम। ।। जय हिंद ।।

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘वीजा पर आई थीं अमेरिका, अब संसद में बुलंद करेंगी आवाज’ म‍िडटर्म इलेक्‍शन में भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल ने जीता चुनाव

Pramila Jayapal: प्रमिला जयपाल का जन्म भारत में हुआ था. उन्होंने अपना बचपन भारत, इंडोनेशिया…

60 minutes ago

अगले 11 घंटे…15 राज्यों में मौसम काटेगा भयंकर बवाल! 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago

ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…

2 hours ago

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

3 hours ago

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

3 hours ago