Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Wrestlers Protest: 4 जुलाई को होगा भारतीय कुश्ती महासंघ का चुनाव, पहलवानों की सरकार के साथ बातचीत के बाद IOA ने लिया फैसला

WFI Elections: भारतीय ओलंपिक संघ ने भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव अगले महीने की शुरुआत में करानी का प्लान बनाया है. जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश महेश मित्तल कुमार को कुश्ती महासंघ के चुनावों के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है.

Wrestlers Protest

4 जुलाई को होगा WFI का चुनाव (फोटो फाइल)

Indian Olympic Association: बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और सरकार के बीच बातचीत के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. भारतीय ओलंपिक संघ अब 4 जुलाई को WFI के चुनाव कराएगा. भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनावों के लिए जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टीस महेश मित्तल कुमार को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है.

पहलवान लंबे समय से बृजभूषण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. महिला पहलवानों की तरफ से बृजभूषण पर यौन शोषण के आरोप लगाए गए हैं. जिसको लेकर दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ दो एफआईआर भी दर्ज की है.

पहलवानों ने खेल मंत्री से की थी मुलाकात

बता दें कि बीतों दिनों पहलवानों की गृहमंत्री अमित शाह और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात हुई थी. जिसमें पहलवानों को अपनी सभी मांगों के बारे में बताया था जिसके बाद खेल मंत्री की ओर से उनको 15 दिनों का आश्वसन दिया गया है कि बृजभूषण के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी. इसके साथ भारतीय कुश्ती महासंघ का चुनाव कराने की बात कही गयी थी.

यह भी पढ़ें- Karnataka: महिलाओं के लिए शुरू हुई ‘फ्री बस सर्विस’, योजना के शुभारंभ पर महिला विधायक ने चलाई बस, पार्किंग में खड़ीं कई गाड़ियां ठोकीं

15 जून के बाद फिर आंदोलन की चेतावनी

सरकार के 15 दिनों के आश्वसन के बाद पहलवानों ने किसानों के साथ हरियाणा में महापंचायत की. जिसमें पहलवानों से सरकार के साथ हुई बातचीत को खापों को बताया और पंचायत में फैसला लिया गया कि हम 15 जून तक इंतजार करेंगे. अगर सरकार कोई कदम नहीं उठाती है तो एक बार फिर आंदलोन की शुरूआत होगी. इससे पहले नाबालिग लड़की के अपना बयान बदलने की बातें सामने आयी थीं जिस पर पहलवानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके ऊपर दबाव बनाया है. वहीं नाबालिग लड़की के पिता की भी तबियत बिगड़ रही है. लगातार हमारे ऊपर समझौता करने और मुकदमा वापस देने का दबाव बनाया जा रहा है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital