देश

Wrestlers Protest: “देश में हजारों सांसद और मेडलिस्ट कितने…? रावण से बड़ा अहंकार”…बृजभूषण के आरोपों का पहलवानों ने किया पलटवार

Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख और बीजेपी से सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तारी की मांग को लेकर देश के पहलवान दिल्ली के जंतर-मंजर पर लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. आज यानी की 1 मई को पहलवानों के धरने का 9वां दिन है. इस बीच बृजभूषण ने अपने खिलाफ आरोपों को झूठा बताते हुए खिलाड़ियों पर साजिश का आरोप लगाया है और कहा कि वे कुश्ती महासंघ पर कब्जा करना चाहते हैं. इसके साथ ही उन्होंने इसके पीछे दीपेंद्र हुड्डा (Deependra Hudda) पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है.

वहीं देश की स्टार पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने उनके सभी आरोपों का पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा है कि बृजभूषण का अहंकार रावण से भी बड़ा है.

बजरंग पूनिया ने भी दिया जवाब

बृजभूषण द्वारा लगाए गए सभी आरोपों पर पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) ने कहा कि “जब तक बृजभूषण आरोपों से आजाद नहीं हो जाते, तब तक मीडिया को उन्हें बोलने के लिए मंच नहीं देना चाहिए. खिलाड़ी देश के लिए मेडल जीतते हैं और वह मेडल जीतने वालों पर सवाल उठा रहे हैं. इस देश में कितने लोग सांसद बनते हैं और कितने लोग ओलिंपिक मेडल जीतते हैं? आज तक मुश्किल से 40 ओलिंपिक मेडलिस्ट हैं, जबकि हजारों लोग सांसद बन चुके हैं”.

यह भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: बीजेपी को कड़ी चुनौती देगी सपा, सी- वोटर सर्वे के आंकड़ों ने चौंकाया, जानें- किसे मिल रहे सबसे ज्यादा वोट

क्या कहा था बृजभूषण ने ?

सांसद बृजभूषण ने पहलवानों के धरने के पीछे कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और बजरंग पुनिया पर साजिश करने का आरोप लगाया है. बृजभूषण सिंह ने कहा, “पूरी साजिश कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा और पहलवान बजरंग पुनिया ने रची थी. हमारे पास एक ऑडियो क्लिप है, जो इसे साबित कर देगी. समय आने पर हम इसे दिल्ली पुलिस को देंगे.” यह भी कहा कि प्रियंका गांधी ने बिना मामले को समझे पहलवानों का समर्थन किया है जब उन्हें सच्चाई पता चलेगी तो वह भी पछताएंगी.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

6 राज्यों में राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, केरल पहुंचे ओम प्रकाश माथुर; तमिलनाडु समेत कई राज्यों को मिले नए गवर्नर

Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…

16 minutes ago

24 साल बाद अर्बन लैंड सीलिंग मामले में याचिका खारिज, अब दीवानी अदालत जाने की छूट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के 24 साल पुराने मामले में देरी से दाखिल…

33 minutes ago

वोट चोरी का आरोप, सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक बवाल; प्रदर्शन में कब-क्या हुआ? जानिए पूरी टाइमलाइन

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन ने दिल्ली में…

35 minutes ago

अंधविश्वास का खूनी खेल: सोते समय भाई ने दो बहनों को कुल्हाड़ी से काटा

झारखंड के धालभूमगढ़ में अंधविश्वास के चलते एक भाई ने बीमारी ठीक कराने के लिए…

48 minutes ago

ऋषभ पंत को बड़ा झटका, न्यूजीलैंड दौरे के 2 मैचों से बाहर; इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…

52 minutes ago

PHDCCI को मिला नया नेतृत्व, अनिल गुप्ता बने अध्यक्ष; संजय सिंघानिया और अंशुमान सिंघानिया को भी बड़ी जिम्मेदारी

PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…

1 hour ago