देश

Indians in Qatar: कतर में 8 भारतीयों को सजा-ए-मौत के मामले में मिली बड़ी राहत! विदेश मंत्रालय ने दी अहम जानकारी

Indians in Qatar: कतर में भारतीय नौसेना के 8 पूर्व कर्मचारियों को वहां की कोर्ट ने ही मौत की सजा सुनाई है. इस बीच भारत सरकार ने एक खबर दी है, जो कि उन भारतीयों और उनके परिजनों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया है कि भारतीय राजदूत ने सभी 8 लोगों से मुलाकात और बातचीत की है. इसके बाद इस मामले मे दो बार वहां की कोर्ट में सुनवाई भी हो चुकी है.  ऐसे में भारत सरकार की सूचनाओं ने भारतीयों की वतन वापसी की उम्मीदें बढ़ा दी हैं.

इस मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ”कतर में आठ पूर्व नौसेनिकों को मौत की सजा दिए जाने के केस में हमारी अपील पर दो सुनवाई हो चुकी है. हम मामले में नजर बनाकर सभी कानूनी सहायता दे रहे हैं. हमारे राजदूत को रविवार (3 दिसंबर) को आठों लोगों से जेल में मिलने का काउंसलर एक्सेस मिला है. ये संवेदनशील मामला है, लेकिन हम जो कुछ भी कर सकते हैं, वो करेंगे.”

कतर के शासक से पीएम मोदी की हुई थी मुलाकात

कतर के इस मामले में अरिंदम बागची ने कहा कि आपने देखा होगा कि कोप28 से इतर कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की थी. इसमें पीएम मोदी और बिन हमद अल-थानी के बीच दोनों देशों के द्विपश्रीय संबंधों और कतर में रह रहे भारतीय समुदाय के कल्याण को लेकर चर्चा हुई थी, जिसका असर इस मामले में भी दिख सकता है.

विदेश मंत्रालय ले रहा पल-पल का अपडेट

बता दें कि कतर की एक कोर्ट ने हाल ही में भारतीय नौसेना में काम कर चुके आठ लोगों को मौत की सजा सुनाई थी. उस दौरान भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि हम फैसले से स्तब्ध हैं. इसको लेकर हम सभी कानूनी पहलुओं पर वितार कर रहे हैं. भारत सरकार लगातार इनकी देश वापसी का प्रयास कर रही है. बता दे कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी सभी भारतीयों को वापस लाने के लिए उनके परिजनों का अश्वासन दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

15 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

18 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago