घी ले जाते रथ
Ayodhya Ram Mandir: भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देश भर में राम भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है. 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए लोग राम मंदिर ट्रस्ट को सामान भेंट कर रहे है. इसी क्रम में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए राजस्थान के जोधपुर से देसी गाय का शुद्ध 600 किलो घी भेजा गया है. इसका इस्तेमाल रामलला के मंदिर में अखंड ज्योति और अन्य धार्मिक अनुष्ठान में किया जाएगा. 108 कलशों में 600 किलो देसी घी 27 नवंबर को जोधपुर से भेजा गया था, जो कि लखनऊ होते हुए अयोध्या पहुंच गया है. 5 बैलगाड़ी पर अयोध्या लेकर जोधपुर के संत महर्षि सांदीपनिजी महाराज पहुंचे हैं. जिसका राम जन्मभूमि ट्रस्ट के पदाधिकारी ने कारसेवक पुरम में स्वागत किया गया.
राजस्थान के जोधपुर से 600 किलोग्राम घी लाने वाले संदीपनी महाराज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 27 नवंबर को हम लोग घृत पद यात्रा लेकर निकले थे. आज हम प्रभु राम की नगरी अयोध्या में पहुंचे और राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी से मिलकर उन्हें घी को समर्पित किया है. उन्होंने आगे बताया कि इस यात्रा में 108 कलशों में शुद्ध गाय के घी रखे गए हैं, जिसमें सब मिलाकर लगभग 600 किलोग्राम घी हैं. इस घी का इस्तेमाल अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा और रामलला के गर्भ गृह में जलाए गए अखंड ज्योति में किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir Invitation: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होंगे कई दिग्गज हस्ती, इन लोगों को भेजा गया न्योता
संदीपनी महाराज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह घी 9 वर्षों से एकत्रित किया जा रहा था. उन्होंने बताया कि,जब लोग सपने में नहीं सोच रहे होंगे कि प्रभु राम का मंदिर बनेगा. तब से हम लोग घी को एकत्र करने में जुटे थे. उन्होंने एक सपने का जिक्र करते हुए बताया कि पवन पुत्र हनुमान ने भी सपने में आकर यह सूचना दी थी कि अयोध्या में जल्द ही राम मंदिर बनेगा और आपको घी एकत्रित करके अयोध्या लेकर जाना होगा.पवन पुत्र बजरंगबली के आदेश का हमने पालन किया और हनुमान जी ने ही गाय माता की रक्षा की और हम यही कहना चाहेंगे. इसी के साथ उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हमें गाय की रक्षा करनी चाहिए. आज हम लोग बहुत सौभाग्यशाली हैं कि राम मंदिर निर्माण में हम लोग राजस्थान का घी समर्पित कर रहे हैं.
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरि ने मीडिया को बताया कि, आज बड़ा सौभाग्य का दिन है. राजस्थान के जोधपुर से गौ माता का घी आज अयोध्या पहुंचा है. आज प्रातः काल की बेला में यहां पर जोधपुर की पावन धरती से गौ माता का घृत बहुत बड़ी मात्रा में प्रभु राम की सेवा के लिए पहुंचाया गया है. उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान के वीरों की धरती से आज अयोध्या पहुंचे घी से प्रभु राम के गर्भ गृह की अखंड ज्योति जलाई जाएगी. इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में इस घी का भी इस्तेमाल किया जाएगा.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…