पीएम मोदी व जस्टिन ट्रूडो
India Canada Tension: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत पर मनगढ़ंत आरोप लगाकर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो चौतरफा घिर गए हैं. भारत ने कनाडाई पीएम के आरोप का मुंहतोड़ जवाब दिया है और साथ ही यह बता दिया है कनाडा अब पाकिस्तान के बाद आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है. कनाडा द्वारा एक भारतीय अधिकारी को निष्कासित करने के बाद भारत ने एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया था. इस पूरे विवाद में कनाडा के एक बेबुनियाद आरोप पर भारत ने कनाडा के खिलाफ 5 बड़े एक्शन लिए हैं.
1. भारत ने न केवल कनाडा के आरोपों को बेतुका कहकर खारिज किया, बल्कि खालिस्तानियों पर कार्रवाई की नसीहत भी दी है.
2. खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या के मामले को लेकर कनाडा ने भारतीय राजनयिक को निकाला तो उसके चंद घंटों के भीतर ही भारत ने भी कनाडा के राजनयिक को निष्कासित कर हिसाब बराबर कर लिया.
3. कनाडा सरकार ने अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की थी, जिसके बाद भारत की तरफ से कनाडा में रहने वाले भारतीय नागरिकों खासकर छात्रों के लिए एक एडवाजरी जारी की गई.
4. NIA ने 43 गैंगस्टर्स की लिस्ट जारी कर उनमें से कनाडा में बैठे बदमाशों की जानकारी मांगी है. बता दें कि कई गैंगस्टर्स भारत में वॉन्टेड हैं और वे भागकर कनाडा में पनाह लिए हुए हैं.
5. इन सबके बाद भारत ने कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा बंद कर ट्रूडो सरकार को तगड़ा झटका दिया है.
ये भी पढ़ें: India Canada Row: भारत आए ट्रूडो के विमान में थी तकनीकी खराबी या था ड्रग्स का खेल! कनाडा छिपा रहा सच?
कनाडा के आरोपों पर विदेश मंत्रालय की तरफ से विस्तृत जवाब दिया गया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि पीएम जस्टिन ट्रूडो के आरोपों में कुछ हद तक पूर्वाग्रह है. साथ ही स्पष्ट किया कि कनाडा ने हरदीप सिंह निज्जर मामले पर भारत के साथ कोई विशेष जानकारी शेयर नहीं की है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत ने अपना रुख बता दिया है. उन्होंने कहा, “प्रतिष्ठा को नुकसान की बात करें, तो अगर कोई देश है जिसे चिंता करने की ज़रूरत है तो वह कनाडा है, जिसकी आतंकवादियों, उग्रवादियों और संगठित अपराध के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह के रूप में प्रतिष्ठा बढ़ रही है.”
-भारत एक्सप्रेस
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…