खेल

Asian Games में मिली पहली जीत, आखिरी क्षणों में भारत ने बांग्लादेश को हराया, 85वें मिनट में सुनील छेत्री ने दागा गोल

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में करो या मरो के मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को हरा दिया है. इसके साथ ही भारत की क्वाटर फाइलन में पहुंचने की उम्मीद बनी हुई है, लेकिन उसके लिए भारतीय फुटबॉल टीम को किसी भी हाल में म्यांमार की टीम को हराना होगा. बांग्लादेश के खिलाफ मैच काफी रोमांचक रहा. आखिरी क्षणों में करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री के गोल की बदौलत भारतीय फुटबॉल टीम ने बांग्लादेश को ग्रुप मैच में 1-0 से हरा दिया और एशियाई खेलों के नॉकआउट में जगह बनाने की उम्मीद कायम रखी.

इससे पहले मंगलवार को मेजबान चीन से मिली 1-5 की निराशाजनक हार के बाद भारत ने अपने दूसरे मैच में पूरे अंक हासिल किये जिसमें टीम के 39 साल के अनुभवी फुटबॉलर छेत्री द्वारा 85वें मिनट में पेनल्टी से किया गया गोल अहम रहा.

छेत्री को गोल को रोकने में रहे नाकामयाब

बांग्लादेश के गोलकीपर ने दायीं ओर छलांग लगायी लेकिन वह छेत्री के पेनल्टी स्पॉट से लगाये गये शानदार शॉट को रोकने में असफल रहे और यह सीधे नेट में पहुंच गया. बांग्लादेश के कप्तान रहमत के ‘फाउल’ से भारत को पेनल्टी का मौका मिला, जिसमें उन्होंने बॉक्स के किनारे से ब्रायस मिरांडा को ‘टैकल’ किया. भारत अब म्यांमार से खेलेगा जिसने शुरुआती दिन बांग्लादेश को 1-0 से हराया था.

वहीं जब छेत्री से मैच की थकान से उबरने के लिए मिले कम समय के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘पहली चीज जाकर आराम करूंगा. यह आसान नहीं रहा. मुझे पूरा भरोसा है कि प्रतिद्वंद्वी टीमों के लिए भी ऐसा ही है. पांच दिन में तीन मैच खेलना आसान नहीं है. अब बर्फ का स्नान करना, अच्छा खाना खाना और फिर अगले मैच के लिए तैयार रहना होगा. ’’

यह भी पढ़ें-  World Cup 2023 का थीम सॉन्ग लॉन्च, रणबीर सिंह ने मचाया धमाल, क्रिकेट की अलग ही दुनिया में पहुंचा देगा आपको यह गाना

भारत को मिला था एक और मौका

भारत को फ्री किक पर गोल करने का शानदार मौका मिला था जब गुरकीरत सिंह को बांग्लादेश बॉक्स के पास ‘फाउल’ किया गया. सैमुअल किन्शी ने छेत्री से सलाह के बाद फ्री-किक ली लेकिन उनका बायें कॉर्नर से लगा शॉट बांग्लादेश के गोलकीपर ने बचा लिया. पहला हाफ गोलरहित रहा जिसमें भारत को गोल करने का एक और मौका मिला था लेकिन राहुल केपी बॉक्स के अंदर क्रास का पूरा इस्तेमाल नहीं कर सके और यह शॉट दिशा भटक गया. भारत ने मैच में तीन बदलाव किये. पिछले मैच में गुरमीत सिंह को पीला कार्ड मिला था जिससे उनकी जगह धीरज सिंह को उतारा गया. रहीम अली के स्थान पर रोहित दानू और सुमित राठी की जगह पर चिंग्लेनसेना सिंह खेले.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

12 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

55 minutes ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

1 hour ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

1 hour ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

1 hour ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 hours ago