बादाम खाने से उतर जाएगा चश्मे का नंबर? जानिए आंखों के लिए बादाम की सच्चाई
प्रियंका वाड्रा गांधी
Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दौरा किया. इस दौरान उन्होंने भिलाई शहर में भूपेश बघेल सरकार द्वारा आयोजित ‘महिला समृद्धि सम्मेलन’ में 309.56 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया. इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर बात करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश के लोगों को राजनीतिक साजिश के तहत धर्म और जाति के नाम पर गुमराह किया जा रहा है, जिससे वे बुनियादी सवाल न पूछें.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि दुर्भाग्य से देश में राजनीति के मूल्य बदल गए हैं और लोगों की भावनाओं का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है.
भिलाई शहर में महिलाओं के लिए राज्य सरकार के महिला समृद्धि सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रियंका ने पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेरोजगारी, महंगाई और उनके उद्योगपति मित्रों के प्रतिदिन 1600 करोड़ रुपये कमाने के बारे में क्यों कुछ नहीं कहते. उन्होंने आगे कहा कि मैंने एक बार उत्तर प्रदेश की एक महिला से पूछा कि क्या उसके पास गैस सिलेंडर है, उसने कहा हां, लेकिन वह खाली था. उस महिला ने आगे कहा कि कोई नौकरी नहीं है, और वह चूड़ियां बेचकर आजीविका कमाती है. उन्होंने पानी और बिजली की भी शिकायत की. जब मैंने पूछा कि क्या वह मौजूदा विधायक को वोट देंगी, तो उन्होंने हां कहा और जाति और धर्म के बारे में बात करने लगीं.”
यह भी पढ़ें- “आतंकियों का पनाहगाह बना कनाडा”, ट्रूडो को भारत की दो टूक, वीजा सर्विस सस्पेंड करने पर विदेश मंत्रालय ने कही ये बात
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि दुर्भाग्य से राजनीति बदल गई है. राजनीति में मूल्य बदल गये हैं. लोग तब भी जागरूक थे और अब भी जागरूक हैं, लेकिन उनकी भावनाओं का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि धर्म और जाति के नाम पर लोगों का ध्यान भटकाया जा रहा है जिससे वे बुनियादी मुद्दों पर सवाल न पूछें. उन्होंने कहा कि यह एक राजनीतिक साजिश है.
बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ”केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने हाल ही में जी20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया. यह अच्छा है क्योंकि ऐसे आयोजन से देश का गौरव बढ़ता है. देश में यशोभूमि पर 27000 करोड़ रुपये खर्च किए गए, नए संसद भवन पर 20,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए और पीएम मोदी ने 8-8 हजार करोड़ रुपये के दो विमान खरीदे. केंद्र सरकार ने गरीब और मिडिल क्लास से रोजगार छीना है. पीएम मोदी रोजगार पर जवाब नहीं दे पाते हैं. बेरोजगारी पर जवाब नहीं दे पाते हैं. हमारी सरकार के पास आपके लिए एक विजन है.”
प्रियंका गांधी ने पीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि वह इसका जवाब नहीं देते कि सड़कें खराब क्यों हैं, रोजगार क्यों नहीं है और महंगाई क्यों बढ़ रही है.” उन्होंने कहा कि पीएम यह भी जवाब नहीं देते कि देश में किसान प्रति दिन 27 रुपये क्यों कमा रहे हैं, और उनके उद्योगपति मित्र प्रति दिन 1,600 करोड़ रुपये कमा रहे हैं.
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…