देश

Jammu-Kashmir News: कश्मीर में परियों की कहानी जैसा ड्रीम होम स्टे, सुंदरता देखकर चकित रह जाएंगे आप

Jammu-Kashmir News: अगर आपसे आपका ड्रीम वेकेशन के बारे में पूछा जाए तो आपके दिमाग में सबसे पहले क्या आएगा? बोनफायर नाइट, मीलों तक फैले फलों के बाग, फूलों से भरा बगीचा गिरती बर्फ की कोमल ठंडक या कुछ और? अगर आप ऐसा सोचते हैं तो हम आपको बताएंगे कि यह सिर्फ सपने जैसा नहीं है बल्कि इसे आप हकिकत में कश्मीर की घाटियों में देख सकते हैं महसूस कर सकते हैं. मई का अंत हो रहा है और आने वाले कल से जून की शुरुआत हो जाएगी. गर्मी अपने चरम सीमा पर है. यही वो वक्त होता है जब लोग ट्रिप के लिए निकलते हैं. क्योंकि बच्चों की स्कूल की छुट्टियां हो जाती हैं. ऐसे में लोग छुट्टियां इंजॉय करने के लिए कहीं टूर पर जाते हैं. इंजॉय करने के लिए कश्मीर की घाटियों से बेहतर और क्या हो सकता है?

इंशा काजी ने बनाया है कॉटेज

वेकेशन पर जाने से पहले दिमाग में एक चीज और आती है कि हम किस होटल में रूकें? क्या वहां की सुविधाएं हमारे अनुकूल होगी? आपको बता दें कि कश्मीर की खूबसूरत घाटियों में मौजूद है चीजी कॉटेज, जैसा सुंदर नाम वैसा ही सुंदर यहां का नजारा है. लकड़ी के शानदार साज-सज्जा के साथ, कॉटेज ऐसा लगता है जैसे परियों की कहानियों की किताबों से बहुत प्रेरणा लेकर इसे बनाया गया हो. बता दें कि इस सुंदर कॉटेज को बनाने वाली हैं इंशा काजी. पेशे से इंशा काजी सिविल इंजीनियर हैं. इनके पास यूके से मार्केटिंग की डिग्री है. इंशा साल 2015 में कश्मीर लौंटीं. घाटी में आज इंशा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं.

यह भी पढ़ें: जम्मू और कश्मीर में G20 बैठक की मेजबानी केंद्र शासित प्रदेश को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर लाएगी

खंडहरों के बीच लगाया बाग

इंशा कहती हैं, मेरे सभी कामों का मूल उद्देश्य हमेशा कश्मीर के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना रहा है, जो इतनी रचनात्मकता दिखाते हैं और केवल एक आउटलेट की जरूरत है. जानकारी के मुताबिक, साल 2000 में इंशा के माता-पिता को कश्मीर के तंगमर्ग में जमीन का टूकरा मिला। कहा जाता है कि यह जमीन महाराजा हरि सिंह जी की थी. इंशा के माता-पिता ने उसी वर्ष जमीन खरीदी और खंडहरों के बीच बाग उगाना शुरू किया। जब इंशा कश्मीर लौटी, तो वह इस भूमि की सुंदरता से चकित रह गई.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

4 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

11 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

14 minutes ago

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

16 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार,…

19 minutes ago

फिल्मी स्टाइल या अतिरेक? स्कूटर स्टंट कर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, आगे जो हुआ देख दंग रह गए लोग

मॉस्को में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बेहद अनोखे अंदाज में…

34 minutes ago