इजरायली दूतावास के पास हुआ था धमाका
Israel Embessy Blast Case: दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित इजरायली दूतावास के बाहर हुए विस्फोट के बाद दिल्ली पुलिस के अलावा NIA और एनएसजी की टीमें जांच में जुटी हुई हैं. जांच कर रही इन टीमों को घटनास्थल से अभी तक विस्फोट से जुड़ी कोई भी सामग्री नहीं मिली है. ऐसे में अब जांच एजेंसियां केमिकल ब्लास्ट की की थ्योरी पर भी जांच कर रही हैं और रासायनिक सबूत तलाशने में जुटी हुई हैं. वहीं इजरायली दूतावास के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो संदिग्धों को देखा गया है.
दिल्ली पुलिस इन संदिग्धों की तलाश भी कर रही है. माना जा रहा है कि दूतावास के पास हुए विस्फोट में इन्हीं संदिग्धों का हाथ है. साजिश का पता लगाने के लिए एनआईए और एनएसजी की टीम ने अब्दुल कलाम रोड और पृथ्वीराज रोड से सीसीटीवी रिकॉर्डिंग्स खंगाली है. मौके से कोई भी विस्फोटक सामग्री के अवशेष न मिलने पर केमिकल धमाके की आशंका जताई जा रही है. जांच टीम से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार घटनास्थल से जले हुए विस्फोटकों के कोई सबूत नहीं मिले हैं.
दिल्ली पुलिस को घटनास्थल से इजरायली दूतावास के नाम दी गई धमकी भरा पत्र भी मिला था. मंगलवार की देर शाम तक पुलिस को घटना से जुड़े कोई भी सुराग नहीं मिले थे. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इजरायली दूतावास के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच में दो संदिग्ध दिखाई दिए हैं. शक है कि इन दोनों लोगों की ओर से धमकी भरा पत्र लिखा गया है. पुलिस इलाके के अन्य CCTV फुटेज को भी खंगालने में जुटी हुई है.
यह भी पढ़ें- Israel Embassy Blast Case: इजरायली दूतावास के CCTV फुटेज में दिखे 2 संदिग्ध, इन बिंदुओं पर जांच में जुटी दिल्ली पुलिस
रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों संदिग्ध वहां कैसे पहुंचे और उन्होंने कौन सा रास्ता अपनाया. किस तरफ से आए थे और किस तरफ गए हैं. इन सभी बिंदुओं पर जांच को तेज कर दिया गया है, जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके.
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…