होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
शिवसेना नेता (उद्धव ठाकरे गुट) संजय राउत (फोटो ANI)
Sanjay Raut: अडानी-हिंडनबर्ग मामले पर सियासी और जुबानी जंग जारी है. विपक्ष लगातार बीजेपी पर हमलावर नजर आ रही है. लोकसभा में राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए मोदी सरकार से अडानी मामले पर सवाल पूछे थे. उन्होंने कहा था कि गौतम अडानी 2014 में दुनिया के अमीरों की सूची में 609वें नंबर पर थे. कुछ ही साल में न जाने क्या जादू हो गया, अडानी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए. राहुल ने यह भी कहा था कि देश को पता होना चाहिए कि अडानी के पीछे कौन सी शक्ति है.
अब इस मामले पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा “अडानी और देश के PM एक सिक्के के दो पहलू हैं, ये लोगों के मन में भावना है. इसको दूर करने की जिम्मेदारी PM की है. राहुल गांधी लोकसभा में कोई सवाल पूछते हैं तो पीएम मोदी की जिम्मेदारी है कि सवालों के जवाब दें. देश के एक उद्योगपति को सभी फायदें दिए जाते हैं. उससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं होगी.”
यह भी पढ़ें- Cow Hug Day: वैलेंनटाइन डे की जगह मनाएं ‘काउ हग डे’, पशु कल्याण बोर्ड की अनोखी अपील
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने पशु कल्याण बोर्ड द्वारा जारी एक नोटिस पर तंज कसा है, जिसमें लोगों से 14 फरवरी को काउ हग डे (Cow Hug Day) मनाने की अपील की गई है. इस पर तंज कसते हुए संजय राउत ने कहा कि “गौतम अडानी बीजेपी के लिए एक पवित्र गाय हैं. इसलिए उन्होंने अपनी पवित्र गाय को गले लगाया है. वैलेंटाइन डे पर हमें बाकी गायों को गले लगाने के लिए छोड़ दिया है”. उन्होंने आगे कहा कि हम गौमाता के रूप में गाय का सम्मान करते हैं और हमें अपना स्नेह दिखाने के लिए किसी विशेष दिन की आवश्यकता नहीं है”.
पशु कल्याण बोर्ड की अपील में कहा गया है कि “हमार समय में पश्चिमी संस्कृति की विकास की वजह से वैदिक परंपराएं लगभग लगभग खत्म होने की कगार पर हैं. फॉरेन कल्चर की चकाचौंध ने हमारी भौतिक संस्कृति और विरासत को भूला हुआ बना दिया है. गौमाता के महत्व को ध्यान में रखते हुए सभी गाय प्रेमी 14 फरवरी को काउ हग डे के रूप में भी मना सकते हैं और जीवन को खुशहाल और सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ बना सकते हैं.”
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…
Karwan Geeton Ka Neeraj Event: नई दिल्ली में 4 अक्टूबर को ‘कारवां गीतों का... नीरज’…
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…