देश

Jagadguru Rambhadracharya: पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं जगद्गुरु रामभद्राचार्य,  कुछ दिन रुकेंगे देहरादून में, उत्तराधिकारी ने की ये अपील

Jagadguru Rambhadracharya: कल से ही तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज की तबीयत बिगड़ने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. कहीं ये कहा जा रहा है कि उनके सीने में संक्रमण हो गया है तो कहीं अन्य खबरें चल रही हैं तो इसी बीच गुरुजी के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास का बयान सामने आया है और उन्होंने गुरुजी को पूर्ण रूप से स्वस्थ्य बताते हुए कहा है कि गुरुजी पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं. उनको हल्का सर्दी-जुकाम हुआ था. मीडिया में जो खबरें चल रही हैं वह फर्जी हैं.

इसी के साथ ही जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी उनके पूरी तरह से स्वस्थ्य होने की जानकारी दी गई है. एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर बताया गया है कि “हाथरस की कथा में मौसम परिवर्तन के कारण पूज्य गुरुदेव को थोड़ी खांसी और जुकाम की समस्या थीं. आगरा के एक चिकित्सालय में नियमित जाँच के लिए उन्हें लाया गया. पूज्य गुरुदेव पूर्णतः स्वस्थ हैं.”तो वहीं फोन पर हुई बातचीत में गुरुजी के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास ने बताया कि गुरुजी पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं. उनको हल्दा सर्दी-जुकाम हुआ था. मीडिया में जो भी खबरें चल रही हैं वह फर्जी हैं. इसी के साथ ही जय ने ये भी कहा कि गुरु जी को नियमित जांच के लिए देहरादून के एक विशेष हॉस्पिटल में लाया गया है. उन्होंने ये भी कहा कि संयोग से यहां के सभी चिकित्सक गुरुदेव जी के शिष्य हैं. इसलिए कुछ दिनों के विश्राम के लिए वह यहां पर रुकेंगे. इसी के साथ ही आचार्य रामचंद्र दास ने मीडिया से अपील की है कि अधिकृत जानकारी के बाद ही कोई सूचना प्रसारित करें.

ये भी पढ़ें- ‘PM मोदी को दैवीय शक्ति का आशीर्वाद…’ कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम के भाजपा में जानें की अटकलें

बता दें कि शुक्रवार को हाथरस में राम कथा करते समय तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी. बताया जा रहा था कि उनके सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत हुई और इसी के बाद उनको रात एयर एंबुलेंस से दून ले जाया गया.  प्रारंभिक जांच में उन्हें सीने में संक्रमण होने का पता चला है, जैसी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं, फिलहाल इन सभी खबरों का खंडन करते हुए आचार्य रामचंद्र दास ने कहा कि गुरु जी स्वस्थ्य हैं. हाथरस के गांव लाढ़पुर में 25 जनवरी से गुरु महाराज रामकथा कर रहे थे. तो वहीं आचार्य रामचंद्र दास ने बताया कि गुरु जी के आगे का कार्यक्रम जल्द ही तय किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

4 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

26 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

54 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

1 hour ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

1 hour ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

2 hours ago