Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘PM मोदी को दैवीय शक्ति का आशीर्वाद…’ कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम के भाजपा में जानें की अटकलें

आचार्य प्रमोद कृष्णम पीएम मोदी से खासे प्रभावित दिख रहे हैं. मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि, मैं पीएम मोदी से पहली बार मिला. मुझे यह कहने में कोई झिझक नहीं है.

फोटो-सोशल मीडिया

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले अपनी आखिरी सांसें ले रहा इंडिया गठबंधन को लगातार झटके पर झटके मिल रहे हैं. वहीं  कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. माना जा रहा है कि चुनाव से पहले दलबदल के दौर में कांग्रेस को और भी नुकसान उठाना पड़ सकता है. तो इसी बीच प्रमोद कृष्णम की नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं. माना जा रहा है कि, इससे कांग्रेस की और चिंता बढ़ गई है.

तो वहीं आचार्य प्रमोद कृष्णम पीएम मोदी से खासे प्रभावित दिख रहे हैं. मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि ‘मैं पीएम मोदी से पहली बार मिला. मुझे यह कहने में कोई झिझक नहीं है कि पीएम पर किसी दैवीय शक्ति का आशीर्वाद जरूर है.” इसी के साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, “मुलाकात के बाद मुझे जो महसूस हुआ उसे, मैं कह सकता हूं कि वह दैवीय शक्ति का प्रतीक है. मैं उन भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता. इसे शब्दों में वर्णित नहीं किया जा सकता है.”

बता दें कि इससे पहले राम मंदिर को लेकर भी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस को सलाह दी थी और कहा था कि सनातन का विरोध न करें. तो इसी के साथ ये भी कहा था कि, मेरी पहचान सनातन के सेवक के रूप में है. मैं भारत के साथ हूं, सनातन के साथ हूं. सनातन वह धर्म है जो सत्य है और शाश्वत है.

ये भी पढ़ें- लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलेगा, पीएम मोदी ने किया ऐलान, बोले- मेरे लिए भावुक क्षण

भाजपा में शामिल हो सकते हैं

वहीं प्रमोद कृष्णम की पीएम मोदी के साथ मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं. चर्चा है कि हो सकता है आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं. हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. बता दें कि, बीते दिनों कृष्णम ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उन्हें एक कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था. उसके बाद से ही यूपी की राजनीति में अटकलें तेज हो गई हैं. इसी के साथ ये भी कहा जा रहा है कि, अगर आचार्य भाजपा में शामिल होते हैं तो कांग्रेस को तगड़ा झटका लग सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital