देश

“देश का बड़ा नुकसान हुआ है…” WFI अध्यक्ष के चुनाव पर बोले जयंत चौधरी, रेसलर्स को दी ये सलाह

UP Politics: भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह के भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष चुने जाने के बाद से ही यूपी का सियासी पारा हाई है. महिला पहलवान साक्षी मलिक की संन्यास लेने की घोषणा और रेसलर बजरंग पुनिया के अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटाने के बाद रालोद प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) का बयान आया है.

जयंत चौधरी ने कहा है, “इससे देश का बड़ा नुकसान हुआ है और हानि पहुंची है.” जयंत चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस चुनाव से खिलाड़ियों को मायूसी हुई है. चुनावों में फिर से वही लोग जीत कर आ गए हैं, लेकिन खिलाड़ियों को हिम्मत रखनी चाहिए.’ वहीं सांसदों के निलम्बन के मुद्दे पर जयंत चौधरी ने कहा कि संसद में सरकार चर्चा से बच रही है. रहन-सहन पहनावे के लिए आजादी दी गई है, यह सही है. संवैधानिक अधिकार है.

ये भी पढ़ें- WFI Election: “ये उनका निजी फैसला”, बजरंग पूनिया के पद्मश्री पुरस्कार वापस लौटाने पर खेल मंत्रालय की आई प्रतिक्रिया

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग

रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने बीते दिनों मांग की थी कि भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री और प्रमुख किसान नेता रहे चौधरी चरण सिंह को दिया जाए. रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने भी मांग की थी कि केंद्र सरकार को 23 दिसंबर को पूर्व पीएम को भारत रत्न देने की घोषणा करनी चाहिए. वहीं रालोद के राष्ट्रीय सचिव विजय कुमार लाल श्रीवास्तव ने कहा था कि चौधरी चरण सिंह सच्चे गांधीवादी, लोकतंत्र के समर्थक और समाजवादी मूल्यों में विश्वास रखने वाले महान नेता थे. उन्होंने भाईचारे और सामाजिक न्याय आंदोलनों को मजबूत करने के लिए अपने कार्यकाल के दौरान मंडल आयोग और अल्पसंख्यक आयोग की स्थापना के लिए चौधरी चरण सिंह को श्रेय दिया. उन्होंने आगे कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल, पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक, हेमवती नंदन बहुगुणा, कर्पूरी ठाकुर, जॉर्ज फर्नांडिस, राज नारायण, मधु लिमये, पीलू मोदी, मुलायम सिंह यादव और शरद यादव समेत कई बड़े राजनेता उन्हें अपना नेता मानते थे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

57 seconds ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

16 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

21 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

34 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

34 minutes ago

देश को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब, राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…

60 minutes ago