सफेद चावल से कितना बेहतर है काला चावल? जानिए सच्चाई
पुंछ और राजौरी के बीच डेरा की गली में 21 दिसंबर को सेना के काफिले पर हमला हुआ था
Jammu kashmir News: जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के जवानों पर हुए घातक हमले के बाद सुरक्षाकर्मियों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. आज जम्मू के अखनूर में एक आतंकी ढेर कर दिया गया. भारतीय सेना ने कहा- शनिवार को पाकिस्तान बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई. एक जगह से निगरानी कैमरे में 3 आतंकी लाश को ले जाते दिखे हैं.
भारतीय सेना के व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया पर आतंकियों की घुसपैठ का एक फुटेज शेयर किया है. व्हाइट नाइट कॉर्प्स के मुताबिक, भारतीय सेना के निगरानी कैमरे में चार आतंकियों को देखा गया था. इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों पर फायरिंग की. बाद में 3 आतंकी एक लाश को घसीटते हुए भारत—पाक इंटरनेशनल बॉर्डर के पार ले जाते दिखे.
न्यूज एजेंसी ANI की ओर से बताया गया कि आज जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले की डेरा की गली के वन क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. राजौरी से करीब 66 किमी दूर अखनूर है, जहां गुरुवार (21 दिसंबर) को आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया था. उस हमले में 4 जवान शहीद हो गए थे. कई घायल भी हुए थे, जिनमें से एक ने बाद में दम तोड़ दिया था.
यह भी पढ़िए: अरब महासागर में व्यापारिक जहाज पर ड्रोन से हमला, सऊदी अरब से भारत आ रहा था, नौसेना ने मदद को भेजा युद्धपोत
आतंकियों के हमले में घायल हुए दो जवानों की हालत अभी गंभीर है. पता चला है कि उन पर हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने ली. उस दिन (21 दिसंबर को) 4 आतंकियों ने अमेरिकी M-4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल से जवानों पर हमला किया था.
— भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…