देश

Opinion Poll: मध्यप्रदेश में मोहन यादव को CM बनाने से यूपी और बिहार में BJP को होगा फायदा? सर्वे के आंकड़ों ने चौंकाया

Lok Sabha Election 2024: विधानसभा चुनावों में तीन राज्यों में जीत हासिल करने के बाद जो फैसले लिए हैं. वो वाकयी में चौंकाने वाले हैं. पार्टी के उन फैसलों में कहीं न कहीं लोकसभा चुनाव की रणनीति दिखाई पड़ती है. अगर मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो यहां बीजेपी ने सत्ता विरोधी लहर के बावजूद भी जबरदस्त जीत हासिल की. पार्टी ने 230 विधानसभा सीटों से 163 पर जीत हासिल की है. वहीं कांग्रेस को 66 सीटों पर सिमट कर रही गई. वहीं जीत के बाद बीजेपी ने जो सीएम नाम का ऐलान किया. वह वाकयी में चौंकाने वाला निकला.

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया है. पार्टी ने ऐसा करते ही ऐसे बड़े-बड़े राजनीतिक विशेषज्ञों को अनुमान पर पानी फेर दिया. इसके साथ बीजेपी ने अपने इस कदम से लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बड़ा दांव खेल दिया है. इसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी ने मोहन यादव को सीएम बनाकर उत्तर प्रदेश और बिहार में यादव में वोटर्स को अपने पाले में लाने की कोशिश करी है. वहीं इसको लेकर अब एबीपी सी वोटर की तरफ से एक सर्वे किया गया कि वाकयी में बीजेपी को बिहार और यूपी में यादव वोट का फायदा मिलेगा तो इसके काफी चौंकाने वाले आंकड़े आए.

यह भी पढ़ें- जहां श्रीकृष्ण ने सीखीं 14 विद्या, 64 कलाएं..अब उसी नगरी से तय होगा दुनिया का समय? नए CM मोहन यादव ने विधानसभा में बताया प्लान

सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

सी वोटर के ओपिनियन पोल में लोगों से सावल किया गया कि मध्यप्रदेश में मोहन यादव को सीएम बनाने से लोकसभा चुनाव में क्या बीजेपी को उत्तर प्रदेश और बिहार में फायदा होगा. तो इसके जवाब में 48 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया. वहीं 37 फीसदी लोगों ने नहीं में जवाब दिया. इसके अलावा 15 फीसदी लोगों ने कहा कि हमें नहीं पता. सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बिहार और यूपी में यादव का वोट मिल सकता है. लोकसभा चुनाव में यादव वोटर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

24 minutes ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

29 minutes ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

44 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

49 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

1 hour ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

1 hour ago